Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे हर दिन 2 घंटे के लिए बंद रहेगा, जानिए कब से और क्या है वजह?

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे हर दिन 2 घंटे के लिए बंद रहेगा, जानिए कब से और क्या है वजह?

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भू स्खलन की घटनाएं घट रही है। बताया जाता है कि हिमाचल प्रदेश के मनाली में बादल फटने की घटना भी घट चुकी है, जिस कारण राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

पहाड़ों से पानी के बहाव के साथ मलबा नीचे आ रहा है, जिस वजह से न सिर्फ सड़के टूट रही हैं बल्कि लोग जगह-जगह ट्रैफिक में भी फंस रहे हैं।

landslide himachal pradesh

भूस्खलन की वजह से राज्य प्रशासन ने हर दिन 2 घंटे के लिए चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को बंद करने का आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई से 31 जुलाई तक हर दिन 2 घंटे के लिए नेशनल हाईवे को बंद करने का आदेश दिया गया है।

इस आदेश के तहत अगले 5 दिनों तक मंडी से पंडोह के बीच हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हाईवे को बंद रखा जाएगा। इस बाबत मंडी के डीसी अपूर्व देवगन ने जानकारी दी और कहा कि प्रशासन को निवेदन प्राप्त हुआ था कि मंडी से पंडोह के बीच कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां पर भू स्खलन का खतरा बना हुआ है।

बताया जाता है कि कुछ जगहों पर बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें पहाड़ों से लटकी हुई हैं, जो किसी भी समय नीचे गिर सकती है। ऐसे में इन पत्थरों को हटाना जरूर है। वरना नीचे गुजरती गाड़ियां किसी भी समय इसकी चपेट में आ सकती है। इसके अलावा जिस स्थानों पर भूस्खलन के कारण मलबा गिरा हुआ है, उसे भी हटाना जरूरी है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगले 5 दिनों तक हाईवे को हर दिन दो घंटे के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

himachal pradesh landslide

बता दें, जिस समय मंडी से पंडोह के बीच नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित रहेगा, उस समय लोग वैकल्पिक मार्गों का सहारा ले सकेंगे। मंडी से कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले वाहन वाया कमांद-कटौला-बजौरा होते हुए जा सकेंगे। अगर कोई कुल्लू से आ रहा है तो वे पंडोह से वाया गोहर-चैलचौक-डडौर होते हुए अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा सकेंगे। हालांकि वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल सिर्फ छोटे वाहन ही कर सकेंगे। बड़े वाहनों को हाईवे पर रुककर इसके खुलने का इंतजार करना होगा।

मौसम विभाग का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जैसे इलाकों में कहीं भारी और कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है। बताया जाता है कि हिमाचल प्रदेश में 29 जुलाई तक मौसम खराब बना रह सकता है। राज्य के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

More News

    Read more about: chandigarh manali traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+