Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चार धाम की यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ तोड़ रही है रिकॉर्ड, हेल्पलाइन नंबर जारी

चार धाम की यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ तोड़ रही है रिकॉर्ड, हेल्पलाइन नंबर जारी

अक्षय तृतीया (10 मई) को केदारनाथ-गंगोत्री और यमुनोत्री के तथा 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिये गये हैं। चारों धाम की यात्रा शुरू होते ही भक्तों का उत्साह देखने लायक बन रहा है। खासतौर पर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तों की भीड़ तो रिकॉर्ड ही तोड़ रही है।

कई किमी दूर से ही धाम के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखाई दे रही है। भीड़ बढ़ने की वजह से यमुनोत्री धाम में पैदल मार्ग और हाईवे पर जाम भी लग जा रहा है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं।

kedarnath crowed

गत शनिवार यानी कपाट खुलने के ठीक एक दिन बाद यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर इतनी ज्यादा भीड़ हो गयी थी कि पुलिस प्रशासन ने यात्रा को कई पड़ावों पर रोक दिया था। इस कारण काफी श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किये ही वापस लौटना पड़ गया था। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग में लगी भीड़ की फोटो सोशल मीडिया पर भी खुब वायरल हो रही है।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने लोगों से यमुनोत्री धाम की यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित करने की अपील भी की थी क्योंकि इससे उनके जान को भी खतरा हो सकता था। हालांकि भीड़ के थोड़ा नियंत्रित होने के बाद फिर से यात्रा को शुरू कर दिया गया।

yamunotri dham crowed

3 दिन में 75 हजार श्रद्धालुओं ने किया केदारनाथ के दर्शन

मंदिर के कपाट खुलने के बाद अगले 3 दिनों में 75,139 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किये हैं, जो पिछले 5 सालों में सर्वाधिक है। यात्रियों के दर्शन के लिए हर दिन केदारनाथ मंदिर के कपाट 13 घंटों तक खुले रखे जा रहे हैं। रविवार को 23,510 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किये। बताया जाता है कि हर दिन करीब 20,000 श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं बद्रीनाथ मंदिर में अहले सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रह रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ मंदिर में हर घंटे लगभग 1700 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अब तक करीब 49,144 पुरुषों, 25,002 महिलाएं और 991 बच्चों ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किया। बता दें, हर दिन केदारनाथ मंदिर को सुबह 4 बजे खोल दिया जाता है जो शाम को 6.30 बजे तक खुला रहता है।

भीड़ की एक वजह Reels बनाने की सनक

पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया और Reels बनाने का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। चार धाम यात्रा में इस साल भी जितनी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं उनमें बड़ी संख्या में लोग वीडियो और Vlog बनाने के लिए गये हैं। खास तौर पर यमुनोत्री धाम में पहुंचे लोगों में आधे से ज्यादा लोग हाथों में मोबाइल लेकर वीडियो बनाते ही नजर आ रहे हैं।

सिर्फ वीडियो बनाना या Reels बनाना ही नहीं, भगवान के मंदिर के सामने अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लेना भी इन लोगों की शौक का हिस्सा बन चुका है। चार धाम की यात्रा में अनियंत्रित भी की एक प्रमुख वजह यह भी बन गया है। बता दें, पिछले साल भी केदारनाथ धाम में मोबाइल और वीडियो बनाने वाले श्रद्धालुओं की वजह से दूसरे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होने लगी थी। इस वजह से केदारनाथ धाम में मोबाइल को भी बैन कर दिया गया था।

gangotri dham crowed

जारी किया गया हेल्पलाइन

अगर चार धाम की यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो उनकी सुविधा के लिए उत्तराखंड पुलिस ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी भी आपातकाल में फंसे यात्रियों की मदद करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7060005829 जारी किया गया है। तीर्थ यात्री इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा के दौरान अगर किसी यात्री को कोई परेशानी होती है तो उनकी सुविधा के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो निम्न हैं -

  • 9870963731
  • 01364-297878
  • 01364-297879
badrinathdham crowed

परेशानी पैदा कर रही है बारिश

उत्तराखंड में पिछले 2-3 दिनों से मौसम में बदलाव होने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा मार्ग के आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार ऊखीमठ, अगत्स्त्य मुनि आश्रम, नैनबाग, तिहरी, पिथौरागढ़ आदि इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क और पहाड़ी इलाकों में छिटपुट बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है। चार धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को भूस्खलन और पहाड़ों से सड़कों पर गिरने वाले बड़े-बड़े पत्थरों पर भी ध्यान रखने की सलाह दी गयी है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+