साल में छठ पूजा ऐसा समय होता है जब कामकाज और नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपनी जड़ों की तरफ, अपने घर का रुख करते हैं। लेकिन साल में यहीं वह समय भी होता है जब ट्रेन का कंफर्म टिकट लेना घास के ढेर में सुई ढूंढने जैसा बन जाता है। छठ पूजा के समय घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे हर साल स्पेशल ट्रेन तो चलाती ही है।

इस साल भारतीय रेलवे ने छठ पूजा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है।
छठ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस
त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने दिवाली-छठ से समय नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है। नई दिल्ली से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 02252 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.25 बजे नई दिल्ली से खुलेगी जो उसी दिन शाम को 7 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 11, 14 और 16 नवंबर को चलेगी।

गौरतलब है कि इस साल दिवाली 12 नवंबर को छठ का खरना पूजा 17 नवंबर को होगी। वहीं ट्रेन नंबर 02251 वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पटना से 12, 15 और 17 नवंबर को सुबह 7 बजे खुलेगी जो उसी दिन शाम को 7 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। त्योहारों के लिए स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस कुल 6 फेरे लगाएगी। नई दिल्ली से पटना के बीच की 994 किमी की दूरी को यह ट्रेन 12 घंटों में तय करेगी।
कहां-कहां रुकेगी
- कानपुर सेंट्रल
- प्रयागराज जंक्शन
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
- बक्सर
- आरा जंक्शन
कब से बुकिंग शुरू और किराया
मिली जानकारी के अनुसार पटना-नई दिल्ली-पटना त्योहार स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया 2355 रुपये और एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 4410 रुपये होगा। इस ट्रेन के लिए बुकिंग 31 अक्टूबर 2023 से शुरू हो चुकी है।

इसलिए अगर आप भी छठ पूजा के समय पटना जाने का प्लान बना रहे हैं तो जल्दी ही इस ट्रेन की बुकिंग कर ले। वर्ना कहीं इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग भी फुल हो गयी तो इस साल ना तो घर का बना ठेकुआ नसीब होगा और अपनों से दूर दूसरे शहर में छठ पूजा मनानी पड़ेगी।
बता दें, वंदे भारत के अलावा छठ पूजा स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस भी चलाने का फैसला लिया गया है। पटना से नई दिल्ली के बीच यह ट्रेन कुल 8 फेरे लगाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के अनुसार नॉर्दन रेलवे ने त्योहारों के सीजन में कई छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश दिया है। संभावना जतायी जात रही है कि इन स्पेशल ट्रेनों से करीब 10 लाख यात्री त्योहारों के समय अपने घर और कार्यस्थल के शहरों के बीच आवाजाही करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications













