Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 का संक्रमण, देशभर में 150 से अधिक संक्रमित

रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 का संक्रमण, देशभर में 150 से अधिक संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 तेजी से अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक कोरोना के नये वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या 150 का आंकड़ा पार कर चुकी है। पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान 9 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट JN.1 की उपस्थिति का पता लगा है। इनमें सबसे अधिक संक्रमित केरल से मिले हैं।

corona new variant jn.1

हालांकि कोरोना का नया वेरिएंट अधिक घातक नहीं है लेकिन इसका संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है जो स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें ला रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार अभी तक देशभर में कोरोना के नये वेरिएंट से संक्रमण के कुल 157 मामले दर्ज हो चुके हैं। कोविड 19 के नये वेरिएंट JN.1 से संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या केरल (78) में दर्ज हुई है। इसके अलावा कोरोना के नये वेरिएंट से संक्रमित मरीज गुजरात (34), गोवा (18), कर्नाटक (8), महाराष्ट्र (7), राजस्थान (5), तमिलनाडु (4), तेलंगाना (2) और दिल्ली (1) मामले मिले हैं। सिर्फ दिसंबर में ही JN.1 से संक्रमितों के 141 मामले सामने आए हुए हैं। कोरोना के नये वेरिएंट की तेज रफ्तार के मद्देनजर राज्यों ने कोविड टास्क फोर्स का गठन किया है।

corona testing kit

दिल्ली में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 3 नमुनों को जीनोम सिक्वेंस के लिए भेजा गया था जिसमें से 1 नये वेरिएंट JN.1 और 2 ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया। दिल्ली में 50 वर्षीया एक महिला के कोरोना के नये वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उक्त महिला को खांसी और सांस में संक्रमण था। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं हुई थी। कुछ दिनों इलाज के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गयी और उन्हें छुट्टी दे दी गयी।

आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार इस वक्त देश भर में कोरोना के 4 हजार 97 एक्टिव मामले हैं। गुरुवार को कोरोना के 702 नये मामले दर्ज हुए हैं। बता दें, कोरोना के सबसे अधिक 752 मामले 22 दिसंबर को दर्ज हुए थे। अब तक कोरोना से 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है जिसमें से महाराष्ट्र में 2, दिल्ली में 2, केरल, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 1-1 मरीज की मौत हुई है। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना के मरीजों के संपर्क में आने वाले ऐसे लोग जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।

More News

Read more about: covid 19 goa kerala delhi maharashtra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+