Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »30 सालों में एकमात्र 'बिपोर्जॉय' ही इतनी शक्ति लेकर लंबे समय तक अरब सागर में टिका रहा

30 सालों में एकमात्र 'बिपोर्जॉय' ही इतनी शक्ति लेकर लंबे समय तक अरब सागर में टिका रहा

थोड़ी सी शक्ति खोकर अतिशक्तिशाली चक्रवाती तूफान 'बिपोर्जॉय' शक्तिशाली चक्रवाती तूफान बन चुका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 जून की दोपहर को बिपोर्जॉय गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ समुद्रतट के बीच से गुजरने वाला है।

मंगलवार की सुबह यह चक्रवाती तूफान पोरबंदर के समुद्रतट से लगभग 290 किमी की दूरी पर था। इसकी वजह से गुजरात में 150 से ज्यादा ट्रेनों की सेवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

cyclone

चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय ने दो स्टेज पार किया है। पहला स्टेज 6 से 7 जून के बीच जब बिपोर्जॉय की रफ्तार 55 किमी प्रतिघंटा से बढ़कर 139 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गयी थी। इसने अपना दूसरा स्टेज 9 और 10 जून के बीच पार किया जब इसकी रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटा से बढ़कर 195 किमी प्रतिघंटा हो गयी थी। पिछले लगभग 30 सालों में यानी वर्ष 1982 के बाद बिपोर्जॉय एकमात्र ऐसा चक्रवाती तूफान है जो इतने लंबे समय तक इतनी ज्यादा शक्ति संचय कर अरब सागर में टिका रहा है।

द्वारका के जिलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गोमती घाट, शिवराजपुर समुद्रतट और बेट द्वारका समुद्रतट समेत कई अन्य जगहों को पर्यटकों के लिए पूरी तरह से अभी बंद कर दिया गया है। मुंबई के जुहू कोलीवाडा समुद्रतट पर भी ऑरेंज फ्लैग लगाकर उसे पर्यटकों के लिए अभी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा वर्ली सी फेस भी हाईटाइड की चपेट में है। कच्छ में सभी सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 5.30 बजे यह चक्रवाती तूफान पोरबंदर के समुद्रतट से 300 किमी पश्चिम दक्षिण-पश्चिम, देवभूमि द्वारका से 290 किमी दक्षिण पश्चिम, जखाऊ समुद्रतट से 340 किमी दक्षिण दक्षिण-पश्चिम और नलिया से 350 किमी दक्षिण दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। पाकिस्तानी मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवाती तूफान कराची से 470 किमी की दूरी पर स्थित है।

इस चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किये गये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के कच्छ जिले में समुद्रतट से 10 किमी तक के दायरे में रहने वाले 8000 लोगों और 1.5 से 2 लाख छोटे-बड़े पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। वहीं ट्रेनों के परिचालन पर भी चक्रवाती तूफान का बुरा प्रभाव पड़ा है। गुजरात में राजकोट-ओखा, राजकोट-वेराल्वा और राजकोट-मोरबी के बीच ट्रेन सेवाओं को बंद रखा गया है।

More News

    Read more about: gujrat kutch cyclone
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+