Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Cyclone Hamoon : इन जगहों पर है तेज बारिश की चेतावनी, राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Cyclone Hamoon : इन जगहों पर है तेज बारिश की चेतावनी, राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पहले अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान 'तेज' और अब बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान 'हामून' के आकार में आगे बढ़ रहा है। बुधवार यानी आज दोपहर को ही इसके समुद्र तट से टकराने की संभावना है। हालांकि इस चक्रवाती तूफान का Landfall भारत में नहीं बल्कि बांग्लादेश में होने की संभावना ही जतायी गयी है लेकिन...।

sea water during high tide

इसके प्रभाव से हमारे देश के कई तटवर्तीय शहरों में तेज बारिश होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान 'हामून' के प्रभाव से ही दुर्गा पूजा के समय कोलकाता में नवमी और दशमी के दिन बारिश ने त्योहारों के रंग में भंग डालने का काम किया था। आइए जानते हैं क्या इस चक्रवाती तूफान का कोई प्रभाव राजधानी दिल्ली के मौसम पर भी पड़ेगा!

कब और कहां होगा हामून का लैंडफॉल?

मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान 'हामून' का लैंडफॉल भारत में नहीं बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में 25 अक्टूबर यानी बुधवार की दोपहर को खेपुपाड़ा और चिटगांव के बीच होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान जितना तट की तरफ आगे बढ़ेगा यह धीरे-धीरे उतना कमजोर पड़ता जाएगा और निम्न दबाव में बदल जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर की सुबह 5.30 बजे 'हामून' बांग्लादेश के तटवर्तीय शहर चिटगांव से करीब 40 किमी दूर पूर्व-दक्षिणपूर्व में मौजूद था। यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। अगले 6 घंटों में यह गंभीर निम्न दबाव में परिवर्तित होकर उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ेगा, जिसके बाद यह निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो जाएगा।

बता दें, 23 अक्टूबर 2023 को ही अरब सागर में उत्पन्न हुआ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान 'तेज' 125 किमी-150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अल ग़ैदा के दक्षिण में यमन तट को पार किया है।

भारत के कौन राज्य होंगे प्रभावित?

भारत में चक्रवाती तूफान 'हामून' का सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन इसकी वजह से ओडिशा, केरल और तमिलनाडू के तटवर्तीय शहरों में अगले कुछ समय तक बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने ओडिशा और तमिलनाडू के रामेश्वरम के पंबन बंदरगाह पर मछुआरों को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी है। जो मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गहरे समुद्र में गये थे, उन्हें ही जल्द से जल्द तट की तरफ वापस लौटने और बंदरगाहों में मौजूद जहाजों को भी बाहर ले जाने के लिए कहा गया है।

cyclone hamoon

बताया जाता है कि चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडू के कन्याकुमारी जिले में भारी बारिश हो सकती है जिससे पुथनार नहर में अचानक ज्यादा पानी आ गयी और थकले के पास नहर टूट गयी। हालांकि इससे आयी बाढ़ में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। तूफान की वजह से तमिलनाडू के अलावा गांगेय पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देश के दूसरे हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के दूसरे इलाकों पर अब ठंड का असर दिखने लगा है। अगले 5-6 दिनों में दिल्ली और लखनऊ में कोहरा बढ़ेगा। वहीं पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। तूफान के प्रभाव की वजह से केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा मिजोरम व त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

More News

    Read more about: tamil nadu cyclone kerala odisha
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+