Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »'मिचौंग' ने बदला देशभर के मौसम का मिजाज, बारिश के बाद कैसा रहेगा आपके राज्य के मौसम का हाल!

'मिचौंग' ने बदला देशभर के मौसम का मिजाज, बारिश के बाद कैसा रहेगा आपके राज्य के मौसम का हाल!

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' कहर बरपाया है। इस तूफान ने जान-माल को व्यापक तौर पर नुकसान पहुंचाया ही है, साथ में हजारों एकड़ में फैली फसलों को भी बर्बाद कर डाला है। बर्बादी का यह आलम सिर्फ तमिलनाडु तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी चक्रवाती तूफान की वजह से काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। तूफान की वजह से काफी लोगों की जान भी चली गयी है।

chennai flood

अब चक्रवाती तूफान की वजह से देशभर के विभिन्न राज्यों में पिछले 2-3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से तापमान में अचानक काफी ज्यादा गिरावट भी दर्ज की गयी है।

कमजोर पड़ रहा है चक्रवाती तूफान 'मिचौंग'

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र से उत्पन्न चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान इसके प्रभाव से तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश हुई है। चेन्नई में बाढ़ के हालातों में अभी तक कोई सुधार नहीं आया है। अगले 2-3 दिनों तक इन राज्यों में हल्की से मध्य बारिश होने की आशंका मौसम विभाग ने जतायी है।

flood rescue

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मिली जानकारी के अनुसार 7 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया हुआ था लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा भी साफ हो गया है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली-NCR में नोएडा, गुरुग्राम समेत अन्य इलाकों में भी कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि बताया जाता है कि 11 दिसंबर से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिसके बाद मौसम में फिर से परिवर्तन दर्ज किया जाएगा।

flood situation

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर से फिर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और नीचले हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा।

यूपी में अगले 2 दिनों में पड़ेगी ठंड

चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में गुरुवार तक बादल, बुंदाबांदी का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से बादलों का छंटना शुरू हो जाएगा और कोहरे के साथ-साथ धुप का प्रभाव भी बढ़ेगा। बताया जाता है कि 11 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के साथ आने वाली ठंड हवाओं के कारण रविवार और सोमवार से ही राज्य में ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। बताया जाता है कि सुबह के समय कोहरा बना रहेगा लेकिन विक्षोभ के प्रभाव से दो दिनों बाद ठंड बढ़ सकती है।

south india flooded

झारखंड में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' के कारण झारखंड के कई इलाकों में भी बारिश हुई थी। लेकिन 8 दिसंबर से मौसम खुलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 9 दिसंबर से आसमान से बादलों का छंटना शुरू हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज होगी। इसके साथ ही कुहासा और धुंध का असर भी राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बढ़ने लगेगा।

tree fall

पटना में हल्की बारिश की संभावना

बात अगर बिहार की हो तो राजधानी पटना समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बुंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और राज्य के कई क्षेत्रों में धुंध का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। बिहार के लगभग 10 शहरों में चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' का असर देखने को मिला है।

kolkata rain

वहीं कोलकाता और दक्षिण बंगाल में चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' के प्रभाव से बुधवार से बारिश शुरू हुई है। दिनभर हो रही बारिश और उसके साथ ठंडी हवाओं ने मौसम को काफी सर्द बना दिया है। राजधानी कोलकाता का न्यूनतम तापमान 18° और अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस दर्ज किया गया है। लेकिन सर्द हवाओं की वजह से ठंड का अनुभव कहीं ज्यादा हो रहा है। शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना मौसम विभाग के अधिकारियों ने जतायी है।

More News

    Read more about: india weather cyclone
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+