Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »'मिचौंग' ने तोड़ा चेन्नई में बारिश का 80 सालों का रिकॉर्ड, दूसरे किन राज्यों पर भी पड़ेगा इसका असर!

'मिचौंग' ने तोड़ा चेन्नई में बारिश का 80 सालों का रिकॉर्ड, दूसरे किन राज्यों पर भी पड़ेगा इसका असर!

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अतिगंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। इस चक्रवाती तूफान को 'मिचौंग' नाम दिया गया है। आज (5 दिसंबर 2023) किसी भी पल यह तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश के बीच समुद्र तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 'मिचौंग' तमिलनाडु में मछलीपट्टनम और आंध्र प्रदेश में बापटला के करीब नेल्लोर से होकर स्थल भाग में प्रवेश करेगा।

weather

जिस समय यह तूफान तट से टकराएगा, तब इसकी रफ्तार 90 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसकी रफ्तार 110 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। 'मिचौंग' के कारण चेन्नई शहर में 3 दिसंबर से हो रही तेज बारिश से भयानक बाढ़ आयी हुई है। चेन्नई बाढ़ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें बड़ी-बड़ी गाड़ियां पानी में टीन से बनी गाड़ियों की तरह बहती नजर आ रही है।

flood

कहा जा रहा है कि चेन्नई में बारिश ने पिछले 80 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 3 दिसंबर से लेकर अब तक (5 दिसंबर) चेन्नई में 400-500mm बारिश हो चुकी है। साल 2015 में चेन्नई में आयी भयानक बाढ़ के समय वहां 330 mm बारिश हुई थी। बाढ़ और बारिश की वजह से चेन्नई में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है।

चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अलावा और भी कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 'मिचौंग' की वजह से ही इन राज्यों में अभी तक तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है और ठंड प्रवेश नहीं कर पायी है।

ओडिशा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

nellor

चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' की वजह से ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र इस समय अपने पूरे उफान पर होगा, इस वजह से मछुआरों से अभी समुद्र से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गयी है। ओडिशा के 5 जिलों में मंगलवार (5 दिसंबर) को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। जिन 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गंजाम और गजपति जिले शामिल हैं।

police

इसके साथ ही नवरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल और पुरी जिले में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। 6 दिसंबर को भी ओडिशा में मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने की हिदयत दी गयी है। बुधवार (6 दिसंबर) को पुरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। बताया जाता है कि इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

झारखंड में तूफान की आशंका

chennai rain

चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' की वजह से 4 दिसंबर से ही झारखंड के मिजाज बदले-बदले नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर को स्थल भाग में प्रवेश करने के बाद यह तूफान 5-6 दिसंबर को झारखंड से होकर गुजर सकता है। इस वजह से 5, 6 और 7 दिसंबर को झारखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। झारखंड में आसमान में बादलों का आना-जाना लगा हुआ है।

बादलों की वजह से ही झारखंड का तापमान भी अभी उतना ज्यादा नहीं गिरा है और न ही ठंड ज्यादा है। बताया जाता है कि 5 दिसंबर को राज्य के दक्षिणी भाग और मध्य भाग यानी राजधानी रांची व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। 6 और 7 दिसंबर को भी इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 8 दिसंबर से बादलों का छंटना शुरू होगा और 9 दिसंबर से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज होगी।

और कौन से राज्य होंगे प्रभावित

bangalore

चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' की वजह से कई अन्य राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। इनमें पश्चिम बंगाल का उत्तरी यानी दार्जिलिंग, कालिंगपोंग और राजधानी कोलकाता भी शामिल है। कोलकाता में 'मिचौंग' के प्रभाव से 4 दिसंबर की सुबह से ही बादल छाये हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल के बारे में भी कहा जा रहा है कि 'मिचौंग' का प्रभाव समाप्त होने के बाद ही 9 दिसंबर के बाद से यहां ठंड पड़नी शुरू होगी।

वहीं आंध्र प्रदेश के पड़ोसी राज्य तेलंगना में भी तूफान के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। हैदराबाद में सुबह से ही बादलों का आना-जाना लगा हुआ है। बैंगलोर में 5 दिसंबर की सुबह खासी सर्द रही। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम काफी सर्द बना हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+