Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Cyclonic Storm Remal : 21 घंटो के लिए बंद हुआ कोलकाता एयरपोर्ट, कई लोकल ट्रेनें रद्द

Cyclonic Storm Remal : 21 घंटो के लिए बंद हुआ कोलकाता एयरपोर्ट, कई लोकल ट्रेनें रद्द

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब गंभीर चक्रवाती तूफान 'रेमल' में बदल चुका है जो रविवार की देर रात के बाद से स्थल भाग में प्रवेश करना शुरू करेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में चक्रवाती तूफान 'रेमल' पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कैनिंग से 390 किमी और बांग्लादेश के खेपूरपाड़ा से करीब 360 किमी दक्षिण पूर्व दिशा में मौजूद है।

जो तेज गति से स्थल भाग की तरफ आगे बढ़ रहा है। संभावना है कि रविवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप और खेपूरपाड़ा के बीच किसी स्थान पर इस चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल होगा। लैंडफॉल के समय तूफान की रफ्तार करीब 110-120 किमी प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है।

cyclone remal update

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चक्रवाती तूफान के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में रविवार और सोमवार को मौसम बिगड़ने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि तूफान की चपेट में आने की वजह से सुन्दरवन इलाका तबाह हो सकता है।

इस वजह से कोलकाता, हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिले में भारी से अतिभारी बारिश होने की पूरी संभावना है। आशंका जतायी जा रही है कि कोलकाता में तूफान के प्रभाव से 200 मिली तक बारिश हो सकती है। ऐसी स्थिति में सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

21 घंटों के लिए एयरपोर्ट हुआ बंद

kolkata airport closure

कोलकाता एयरपोर्ट के आधिकारिक X हैंडल पर किये गये एक पोस्ट में बताया गया कि चक्रवाती तूफान रेमल से बचाव के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए 21 घंटों के लिए कोलकाता एयरपोर्ट को बंद करने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर 26 मई 2024 को दोपहर 12 बजे से लेकर 27 मई 2024 को सुबह 9 बजे तक सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

इस बाबत एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo), विस्तारा (Vistara), एयर इंडिया (Air India), स्पाइस जेट (Spice Jet) ने अपने-अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दे दी है। साथ ही टिकट कैंसिल या फिर उड़ान की तारीख बदलने से संबंधित किसी भी जिज्ञासा के लिए एयरलाइंस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गयी है।

हावड़ा-सियालदह से ट्रेनें रद्द

splash of water

यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर हावड़ा व सियालदह स्टेशन से दर्जनों लोकल ट्रेन समेत अन्य ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। पूर्व रेलवे ने लक्ष्मीकांतपुर, बजबज, कैनिंग, डायमंड हार्बर समेत कई अन्य जगहों के लिए ट्रेनों को रद्द किया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी ट्रेनों को रविवार और सोमवार के लिए रद्द किया गया है।

रेलवे ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों को चक्रवाती तूफान रेमल की भविष्यवाणी को लेकर ही रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा सोमवार को कई ट्रेनों का समय परिवर्तन भी किया जा रहा है।

More News

Read more about: cyclone kolkata airport
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+