Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिवाली से पहले ही दिल्ली में दम घोंट रहा है प्रदूषण, जल्द लागू होगा GRAP-3, कौन सी लगेंगी पाबंदियां?

दिवाली से पहले ही दिल्ली में दम घोंट रहा है प्रदूषण, जल्द लागू होगा GRAP-3, कौन सी लगेंगी पाबंदियां?

दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा किये गये पूर्वानुमानों से जो संकेत मिल रहे हैं, उनके अनुसार इस सप्ताह दिवाली के समय दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' रहने वाली है। बताया जाता है कि 28 से 30 अक्तूबर तक दिल्ली की हवा में सुधार की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली की हवा के प्रदूषित होने की मुख्य वजह पराली का जलाना माना जा रहा है।

दिवाली के समय अगर पटाखे जलाएं जाते हैं तो स्थिति और भी ज्यादा गंभीर स्तर पर पहुंच सकती है। संभावना जतायी जा रही है कि दिवाली से पहले ही दिल्ली का AQI 400 के पार पहुंच जाएगा। यानी संभव है कि दिल्ली में जल्द ही GRAP-3 को भी लागू कर दिया जाएगा।

delhi air pollution

कैसा थी रविवार की स्थिति?

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिल्ली का औसत AQI 356 रहा जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। बताया जाता है कि शनिवार को यह 255 था लेकिन अगले 24 घंटों में 101 अंकों की वृद्धि दर्ज की गयी। सुबह से ही दिल्ली के आसमान में स्मॉग की चादर छाई हुई है, जिस वजह से लोगों को सांस लेने से संबंधित परेशानियां तो हो रही है, साथ में दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में भी AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं दिल्ली के आनंद विहार इलाके में लगातार धुंध की परत छायी रह रही है। कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में भी जहरीला झाग तैरता दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिवाली के समय एक बार फिर से दिल्ली गैस चेंबर में बदलने वाली है। इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि जल्द ही दिल्ली में GRAP-3 को भी लागू कर दिया जाए। द

अगले 1 सप्ताह में कैसा रहेगा हाल?

IITM, पुणे द्वारा लगाए गये पूर्वानुमान के अनुसार अगले 6 दिनों दिल्ली में सुबह के समय स्मॉग बना रहेगा। इन दिनों में 6 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं बहेंगी। बताया जाता है कि हवाओं की गति धीमी बने रहने की वजह से धुंध का बनना और रातभर जमा होने वाले प्रदूषणों के प्रभावी फैलाव में बाधा डालता है। इस वजह से प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ जाती है। बताया जाता है कि 30 अक्तूबर के बीच कम से कम 1 सप्ताह तक वायु की गुणवत्ता 'बहुत खराब' और 'गंभीर' बने रहने की संभावना है।

delhi aqi weather

GRAP-3 में लागू होंगी कौन सी पाबंदियां?

दिल्ली में वर्तमान में GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान 2 लागू है लेकिन प्रदूषण की बढ़ती मात्रा को देखते हुए संभावना जतायी जा रही है कि जल्द ही GRAP-3 को भी लागू कर दिया जाएगा। अगर तीसरे चरण का GRAP लागू होता है तो कौन-कौन सी पाबंदियां लगेंगी, आइए जान लेते हैं -

  • कच्ची सड़कों पर गाड़ियां नहीं चलेंगी।
  • निर्माण कार्यों या तोड़फोड़ के काम में बोरिंग अथवा ड्रिलिंग नहीं होगी।
  • ड्रेनेज या इलेक्ट्रिक केबल का काम नहीं होगा।
  • ईंट-भट्टों या बड़े वेल्डिंग के काम, गैस कटिंग नहीं होंगे।
  • मलबे को एक जगह से दूसरी जगह नहीं भेजा जाएगा।
  • NCR में पत्थर तोड़ने वाले सभी ज़ोन बंद होंगे।
  • दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी पेट्रोल और डिजल से चलने वाली गाड़ियों पर रोक लगेगी।
  • अंतर्राराज्यीय बस सेवाओं में सिर्फ इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस 6 डीजल बसों का ही इस्तेमाल होगा।
  • 5वीं कक्षा तक के बच्चों का स्कूल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।

More News

    Read more about: delhi weather diwali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+