Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली का AQI पिछले 7 दिनों में पहली बार हुआ 350 से नीचे, क्या इससे बनेगी बात? Smog ने घोंटा मुंबई का भी दम

दिल्ली का AQI पिछले 7 दिनों में पहली बार हुआ 350 से नीचे, क्या इससे बनेगी बात? Smog ने घोंटा मुंबई का भी दम

दिवाली के 2 दिन बाद से लेकर लगातार 1 सप्ताह तक दिल्ली में वायु की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर बने रहने के बाद आखिरकार सोमवार (11 नवंबर) की सुबह दिल्ली में वायु की गुणवत्ता में थोड़ा सा सुधार दर्ज किया गया। मीडिया रिपोर्ट में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हवाले से बताया गया है कि पिछले 7 दिनों में पहली बार दिल्ली का औसत AQI 350 दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिल्ली का औसत AQI 334 दर्ज किया गया। हालांकि यह अभी भी खतरनाक स्तर पर ही है लेकिन पिछले दिनों जहां AQI 400 और NCR की कुछ जगहों पर AQI 650 से पार पहुंच गया था, उससे इसे बेहतर माना जा सकता है। लेकिन क्या AQI स्तर में आयी इस गिरावट से कोई फायदा होगा?

delhi aqi pollution

वहीं दूसरी ओर मायानगरी मुंबई का भी AQI लगातार खराब ही बना हुआ है। Smog की मोटी परत मानों मुंबई का दम घोंट रहा है। दिल्ली और मुंबई के अलग-अलग इलाकों में आज का AQI क्या है?

350 के नीचे बना है दिल्ली का औसत AQI

Business Today की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भी दिल्ली का औसत AQI 347 बना हुआ है। लगातार दूसरे दिन AQI का 350 से नीचे बने रहना एक अच्छा संकेत तो माना जा रहा है लेकिन रविवार के मुकाबले सोमवार को औसत AQI में थोड़ी वृद्धि दर्ज हुई है, जिसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिल्ली के कुछ इलाकों का AQI अभी भी 400 के पार बना हुआ है, जो पर्यावरणविदों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

दिल्ली में कहां कितना है AQI?

इलाका AQI
1
आनंद विहार 378
2
अशोक विहार 379
3
बवाना 400
4
बुराड़ी क्रॉसिंग 352
5
चांदनी चौक 276
6
DTU 311
7
द्वारका सेक्टर-8 356
8
IGI एयरपोर्ट (टी3) 336
9
दिलशाद गार्डन 255
10
आईटीओ 338
11
जहांगिरपुरी 409
12
मुंडका 379
13
द्वारका 379
14
नज़फगढ़ 356
15
नरेला 352
16
नेहरुनगर 368
17
नॉर्थ कैम्पस, डीयू 363
18
ओखला फेज 2 339
19
पटपड़गंज 366
20
पंजाबी बाग 385
21
पुसा 323
22
आरके पुरम 368
23
रोहिणी 384
24
श्री ऑरोविंदो मार्ग
199
25
विवेक विहार 372
26
वज़िरपुर 391
air pollution mumbai

मुंबई में धुंध की छायी मोटी परत

बात अगर देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई की करें, तो यहां भी प्रदूषण ने अब डराना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के कई इलाकों में वायु की गुणवत्ता का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। सुबह से ही पूरी मुंबई को धुंध की मोटी परत ने जकड़ रखा है।

जिस वजह से दृश्यता में भी काफी कमी आयी है। खासतौर पर सुबह और शाम के समय दृश्यता में कमी होने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है जिससे ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। स्मॉग की यह मोटी परत वायु प्रदूषण के स्तर का खतरनाक लेवल पर पहुंचने का संकेत है। बताया जाता है कि सोमवार को मुंबई का औसत AQI 140 दर्ज किया गया।

mumbai smog

मुंबई के अलग-अलग इलाकों का AQI

इलाका AQI
1
बोरीवली ईस्ट 150
2
बायकुला 206
3
चेम्बुर 152
4
CSI एयरपोर्ट (टी2) 123
5
कोलाबा 111
6
देवनार 237
7
कांदिवली ईस्ट 114
8
खेरवाड़ी बांद्रा ईस्ट
122
9
कुर्ला 112
10
मलाड वेस्ट 186
11
मुलुंद वेस्ट 120
12
पवई 105
13
वसई वेस्ट 152
14
विले पार्ले वेस्ट 118
15
वर्ली 128

बता दें, AQI का 200 से 300 के बीच रहना खराब माना जाता है। 301 से 400 के बीच अगर AQI हो, तो उसे बहुत खराब माना जाता है। 401 से 450 के बीच AQI का होना खतरनाक और 450 से ऊपर AQI का होना बेहद खतरनाक माना जाता है।

More News

Read more about: delhi mumbai weather
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+