Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर बैग चेकइन कर कुछ घंटे घूम लें राजधानी, एयरपोर्ट के लिए बैग ड्रॉप सुविधा शुरू

दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर बैग चेकइन कर कुछ घंटे घूम लें राजधानी, एयरपोर्ट के लिए बैग ड्रॉप सुविधा शुरू

बहुत बार होता है जब विमान से सफर करने के दौरान दिल्ली में कुछ घंटों का लेओवर मिल जाता है अथवा होटल से जल्दी चेकआउट तो कर लेना पड़ता है लेकिन भारी सामान (Luggage) लेकर एयरपोर्ट के आसपास भी कहीं घूम पाना संभव नहीं हो पाता है। दिल्ली आने वाले देसी और विदेशी पर्यटकों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की गयी है।

इस सुविधा के तहत अब आप अपना सामान दिल्ली के दो विशेष रूप से निर्धारित मेट्रो स्टेशनों से सीधे एयरपोर्ट पर बैगेज ड्रॉप कर सकते हैं। लेकिन यह सुविधा अभी सभी एयरलाइंस के यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं है।

air india

दिल्ली मेट्रो और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के साथ टाटा के मालिकाना हक वाली एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने यह समझौता किया है। इस समझौते के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन और बैगेज ड्रॉप फेसिलिटी का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपना सामान मेट्रो स्टेशनों पर ही अपना सामान चेक-इन करने की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के शुरू होने से अब देसी हो या विदेशी सभी यात्रियों को बिना अपने सामानों का बोझ उठाए कुछ घंटों के लिए राजधानी में घूमने का मौका मिल जाएगा।

कौन से मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा?

एयर इंडिया की बैगेज ड्रॉप सुविधा का लाभ वर्तमान में दो स्टेशनों पर उपलब्ध है - नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन। मीडिया को दिये गये बयान के मुताबिक यात्रियों का सामान दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा बनाए गये एडवांस ऑटोमेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से बिना किसी परेशानी से सुरक्षित रूप से लोड कर दी जाएगी।

delhi igi airpor

अब तक यह सुविधा केवल घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसका लाभ इंटरनेशनल फ्लाइट के यात्री भी उठा सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यह सुविधा सुबह 7 बजे से रात को 9 बजे तक मिलती रहेगी।

कितने घंटे पहले सामान कर सकते हैं चेक-इन?

Economics Times की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस सुविधा के तहत घरेलू उड़ान के यात्री फ्लाइट डिपार्चर से 12 घंटे से लेकर 2 घंटे पहले अपना सामान चेक-इन कर सकते हैं। वहीं इंटरनेशनल उड़ान के यात्री फ्लाइट डिपार्चर करने से 4 घंटा से 2 घंटा पहले तक अपना सामान चेक-इन कर सकते हैं।

मीडिया को दिये अपने बयान में एयर इंडिया के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा कि हर 10 मिनट के अंतराल पर मेट्रो रेल उपलब्ध है और दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 तक पहुंचने में 19 मिनट का समय लगता है। इस सुविधा का लाभ उठाने से यात्री परेशानी मुक्त और तेज यात्रा कर सकेंगे।

More News

    Read more about: delhi airport metro flight travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+