Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मरम्मत के लिए दिल्ली में सरिता विहार फ्लाईओवर का एक हिस्सा होगा बंद, कब से?

मरम्मत के लिए दिल्ली में सरिता विहार फ्लाईओवर का एक हिस्सा होगा बंद, कब से?

मरम्मत कार्यों की वजह से दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओवर को लगभग 2 महीनों के लिए आंशिक रूप से बंद कर दिया जाएगा। इस वजह से आम लोगों को आवाजाही करने में मुश्किलें हो सकती हैं। दक्षिणपूर्व दिल्ली का सरिता विहार फ्लाईओवर रोजमर्रा की आवाजाही का एक महत्वपूर्ण रूट है। साल 2001 में इस फ्लाईओवर का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा करवाया गया था।

पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) के अधिकारियों का कहना है कि अब फ्लाईओवर को तुरंत मरम्मत की बेहद जरूरत है। इस वजह से लगभग दो महीने के लिए इस फ्लाईओवर को आंशिक रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। कब से बंद होने वाला है सरिता विहार फ्लाईओवर? आम लोगों की आवाजाही में कितना पड़ेगा असर?

delhi sarita vihar flyover

Hindustan Times की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणपूर्व दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओवर को अक्तूबर के पहले सप्ताह से बंद किया जाएगा। इस बारे में PWD के अधिकारियों का कहना है कि 4 लेन के फ्लाईओवर की मरम्मत करने में कम से कम 60 दिनों का समय लगेगा। बताया जाता है कि फ्लाईओवर के विस्तार जोड़ों (Expansion joints) को मरम्मत की सबसे ज्यादा जरूरत है। बताया जाता है कि मरम्मत का यह काम 4 चरणों में पूरा किया जाएगा।

क्या कहना है PWD अधिकारियों का?

मीडिया से बात करते हुए PWD के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर के हर Carriageway की मरम्मत में कम से कम 30 दिनों का समय लग जाएगा। बताया जाता है कि आश्रम से बदरपुर स्ट्रेच की मरम्मत पहले और दूसरे चरण में की जाएगी। वहीं बदरपुर से आश्रम स्ट्रेच की मरम्मत तीसरे और चौथे चरण में होगी। हालांकि उक्त अधिकारी ने यह भी आश्वस्त किया कि इस दौरान फ्लाईओवर को पूरी तरह से कभी भी बंद नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जब एक तरफ के Carriageway की मरम्मत की जाएगी, तब दूसरे तरफ का लेन ट्रैफिक के लिए खुला रखा जाएगा। पहले तरफ के Carriageway की पूरी तरह से मरम्मत कर उसे खोल देने के बाद ही दूसरे तरफ के Carriageway को मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा।

बेहद महत्वपूर्ण है यह फ्लाईओवर

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पिछले लंबे समय से इस फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य लंबित था। शुरुआती तौर पर पहले फेज में 30 दिनों के मरम्मत कार्य के लिए NOC दी गयी है। शुरुआत में आश्रम से फरीदाबाद के बीच एक लेन में 15 दिनों के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा और उसके बाद अगले 15 दिनों में दूसरे लेन की मरम्मत की जाएगी।

sarita vihar flyover delhi partially close

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 1 अक्तूबर से सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य शुरू होने और इसके आंशिक रूप से बंद होने की संभावना है। बताया जाता है कि जल्द ही फरीदाबाद से आश्रम तक की अगले 30 दिनों की मरम्मत के लिए भी NOC जल्द ही दे दी जाएगी। बताया जाता है कि सप्ताहांत पर डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है।

क्या और कैसे होगी मरम्मत?

मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 7 समानांतर Expansion joints को बदलने की जरूरत है। इस दौरान धातु के ऐसे 28 प्लेट्स को बदला जाएगा। इस वजह से हर Carriageway को 25 से 30 दिनों तक बंद करने की जरूरत होगी, लेकिन मरम्मत के लिए PWD के अधिकारी पूरी फ्लाईओवर को न बंद कर इसके हर Carriageway के सिर्फ एक लेन को ही एक बार में बंद किया जा रहा है।

बताया जाता है कि Expansion joints के बदलने के बाद उसे कंक्रीट से पूरी तरह से ढंक कर ब्लैकटॉपिंग की जाएगी जिसमें और 10 दिनों का समय लग सकता है। अधिकारियों का दावा है कि एक समय में एक लेन बंद कर फ्लाईओवर की मरम्मत की इस पद्धति से ही पिछले साल चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत भी की गयी थी।

More News

    Read more about: delhi traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+