Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-पटना रूट पर दिवाली-छठ के लिए चलेगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, क्या होगा किराया, Timing और स्टॉपेज?

दिल्ली-पटना रूट पर दिवाली-छठ के लिए चलेगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, क्या होगा किराया, Timing और स्टॉपेज?

दिवाली और छठ पूजा के मौके पर दिल्ली से पटना तक का सफर होगा अब प्रीमियम। क्योंकि भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बिहार आने-जाने वाले लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है। है न बड़ी अच्छी खबर। दिवाली और छठ पूजा के समय बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या में गजब का उछाल आता है।

इसे ध्यान में रखते हुए ही दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन को शुरू करने का उद्देश्य त्योहारों के सीजन में अत्यधिक भीड़ होने के बावजूद सभी यात्रियों को पर्याप्त सीटें उपलब्ध करवाना और उनकी यात्रा को आसान बनाना है।

patna delhi special vande bharat express

क्या होगी टाइमिंग?

दिल्ली से पटना के बीच शुरू होने वाली दिवाली-छठ पूजा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस अपना सफर तय करने में करीब 11.30 घंटों का समय लेगी। दिल्ली-पटना-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02252/02251) ट्रेन सुबह 8.25 बजे नई दिल्ली से खुलेगी जो रात को लगभग 8 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.30 बजे खुलेगी जो शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन पटना से नई दिल्ली के बीच जिन स्टेशनों पर रुकेगी, उनके नाम निम्न हैं :

  • पटना
  • आरा
  • बक्सर
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
  • प्रयागराज
  • कानपुर सेंट्रल
  • नई दिल्ली
festival special vande bharat express

कब से शुरू होगी दिवाली-छठ पूजा स्पेशल वंदे भारत?

दिवाली और छठ पूजा के मौके पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली और पटना के बीच किया जाएगा। यह ट्रेन नियमित रूप से नहीं बल्कि कुछ दिनों तक ही चलेगी। नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02252) 30 अक्तूबर, 1, 3 और 6 नवंबर को नई दिल्ली से खुलेगी। पटना-नई दिल्ली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02251) 31 अक्तूबर, 2, 4 और 7 नवंबर को पटना से खुलेगी।

क्या होगा किराया?

जनसत्ता की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस में स्लीपर कोच नहीं होंगे। सिर्फ एसी चेयरकार और एग्जिक्यूटिव चेयरकार ही होंगे। मिली जानकारी के अनुसार एसी चेयरकार का किराया लगभग ₹2575 होगा और एसी एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹4655 होगा।

इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है। सीट फूल हो जाए, उससे पहले अपनी बुकिंग जरूर पूरी कर लें। वरना कहीं ऐसा न हो कि इस साल छठ घाट पर डूबते या उगते सूर्य को अर्घ्य देने का सपना या इस साल दिवाली का त्योहार परिवार के साथ गांव और अपने घर पर मनाने की प्लानिंग धरी की धरी रह जाए।

More News

    Read more about: vande bharat delhi patna
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+