Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब से शुरू होगी दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस? चिनाब ब्रिज पर सफलतापूर्वक हुआ ट्रायल रन

कब से शुरू होगी दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस? चिनाब ब्रिज पर सफलतापूर्वक हुआ ट्रायल रन

कश्मीर घाटी को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का सालों पुराना सपना आखिरकार 25 जनवरी को सच हुआ जब कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सफलतापूर्वक ट्रायन रन किया गया। इस रूट पर चलाने के लिए विशेष रूप से बनायी गयी वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन किया गया। लेकिन इस ट्रायल रन की सबसे बड़ा आकर्षण इसका रूट रहा।

दरअसल, श्रीनगर से कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस उसी रास्ते से गुजरी, जिस रास्ते से होकर दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। दुनिया की सबसे ऊंची चिनाब ब्रिज से होकर जब वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरी तो वह दृश्य देखने लायक था।

delhi-srinagar-vande-bharat

24 जनवरी को दिल्ली से विशेष रूप से डिजाइन की गयी वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना हुई। जागरण जोश की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से रवाना हुई गेरुआ रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस उसी दिन दोपहर 3.20 बजे जम्मू तवी स्टेशन पहुंची। यहां रातभर रुकने के बाद अगले दिन पहाड़, घाटियों और चिनाब रेल ब्रिज से होते हुए इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया।

जो सफल रहा। देश की पहली सेमी हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने 150 किमी की रफ्तार से कटरा स्टेशन से श्रीनगर स्टेशन के बीच का रास्ता तय किया था। सुबह 8 बजे यह ट्रेन कटरा से खुली जो दिन में 11 बजे श्रीनगर पहुंच गयी।

आम तौर पर पहाड़ी रास्तों से सड़क मार्ग से होकर जम्मू से श्रीनगर के बीच की दूरी को तय करने में 6 से 8 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन 272 किमी लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (जिससे होकर दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरेगी) से होकर आने-जाने में वंदे भारत एक्सप्रेस को मात्र 3 घंटे का समय लगा।

vande-bharat-delhi-srinagar

इसके साथ ही कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से रेल मार्ग से जोड़ने का काम भी पूरा हो गया। इस रेलवे लिंक के बन जाने से कश्मीर में आना-जाना न सिर्फ पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा बल्कि आने-जाने में लगने वाला समय भी काफी कम होगा।

कब से शुरू होगी दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस?

मीडिया रिपोर्ट में पहले दावा किया जा रहा था कि दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस बीच दिल्ली में चुनावों की घोषणा हो गयी जिस वजह से आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी। अब संभावना जतायी जा रही है कि दिल्ली से श्रीनगर के बीच सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन फरवरी में दिल्ली चुनावों के संपन्न होने के बाद ही शुरू हो सकती है।

vande-bharat-chenab-bridge

बता दें, दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को खासतौर पर कड़ी ठंडक में बिना किसी परेशानी के चलने के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन की विंडशिल्ड पर हिटिंग पैड लगे हुए हैं, ताकि इंजन की कांच पर बर्फ जमा न होने पाए। इसके साथ ही बर्फीले मौसम में पानी की पाइप में बर्फ न जम जाए, इस रोकने के लिए विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+