Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्लीवालों कर लो तैयारी - सप्ताहांत में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की है संभावना

दिल्लीवालों कर लो तैयारी - सप्ताहांत में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की है संभावना

)मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के पश्चिमी हिस्से में एक बार फिर से तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 18 मई से 20 मई के बीच दिल्ली समेत पूरे पश्चिमी भारत भीषण गर्मी झेल सकता है।

इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान भी औसत से ज्यादा रहने की संभावना है। साथ ही लोगों के गर्मी और हीटवेव की वजह से बीमार पड़ने और उनकी जान जाने तक का खतरा भी बढ़ने की आशंका जतायी गयी है।

jaipur high temparature

हाल ही में Climate Central की ओर से इस सप्ताहांत (18 से 20 मई) के मौसम को लेकर की गयी भविष्यवाणी के मुताबित पश्चिमी भारत जिसमें दिल्ली भी शामिल है, का तापमान काफी ज्यादा बढ़ सकता है। बताया जाता है कि इस दौरान रात का तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होने की वजह से हीटवेव संबंधित बीमारियां भी बढ़ सकती हैं जिसकी वजह से लोगों की जान पर भी बन सकती है।

Climate Central के विश्लेषण से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ही पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। जलवायु परिवर्तन की मुख्य वजह प्राकृतिक नहीं बल्कि मानवकृत ही बतायी जा रही है।

कैसा रहेगा पश्चिमी भारत का मौसम :

  • 18 से 20 मई के दौरान दिन का अधिकतम तापमान 3 डिग्री से 6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।
  • कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर भी पहुंच सकता है।
  • हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पर पहुंच सकता है।
  • रात के समय तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की कोई संभावना नहीं है।
  • राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात के समय तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से कम होने के आसार कम ही दिखाई दे रहे हैं।
heatwave likely to hit delhi

Climate Central की रिपोर्ट के मुताबिक 18-20 मई के लिए जलवायु परिवर्तन सूचकांक (CSI) पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत में 3 या उससे ऊपर के औसत स्तर वाले एक बड़े क्षेत्र को दर्शाता है जिसमें गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली शामिल हैं। इस समय पश्चिमी भारत में जहां भीषण गर्मी पड़ने की संभावना बनती दिखाई दे रही है, वहीं पूर्वी भारत औसत से अधिक ठंडा रहने की संभावना है।

इससे तमिलनाडु में जलवायु परिवर्तन (CSI स्तर -3) के कारण तीन गुना कम संभावना वाली स्थितियां उत्पन्न होती हैं। 9 शहरों का दैनिक तापमान CSI स्तर - 11 पर पहुंचने की संभावना है, जिसमें भोपाल, दमन, दिसपुर, गांधीनगर, इम्फाल, जयपुर, मुंबई, पणजी, पोर्ट ब्लेयर, पुणे और शिलॉन्ग शामिल हैं। इन दिनों के दौरान भारत में रहने वाले 543 नागरिक कम से कम एक दिन के लिए CSI स्तर -3 को जरूर महसूस करेंगे।

delhi high temparature

तीन दिनों में किस शहर का कितना तापमान रहने की भविष्यवाणी :

शहर तारीख सामान्य से कितना ज्यादा तापमान (°C) दिन का अधिकतम तापमान (°C)
1
दिसपुर 18 मई 2024 6.3° 38.5°
2
नई दिल्ली 19 मई 2024 5.9° 45.6°
3
शिमला 19 मई 2024 5.6° 32.0°
4
दिल्ली 19 मई 2024 5.6° 45.1°
5
कानपुर 20 मई 2024 5.6° 45.4°
6
वाराणसी 20 मई 2024 5.3° 45.2°
7
लखनऊ 19 मई 2024 5.1° 45.3°
8
अमृतसर 18 मई 2024 4.7° 44.6°
9
गंगटोक 19 मई 2024 4.5° 29.4°
10
जयपुर 19 मई 2024 4.3° 43.8°
11
पुणे 20 मई 2024 3.9° 36.4°
12
भोपाल 20 मई 2024 3.8° 43.9°
13
पटना 20 मई 2024 3.8° 42.4°
14
अगरतला 20 मई 2024 3.8° 36.9°
15
गांधीनगर 18 मई 2024 3.5° 42.5°
16
इंफाल 18 मई 2024 3.2° 31.5°
17
सिल्वासा 20 मई 2024 3.1° 36.9°
18
अहमदाबाद 18 मई 2024 2.9° 42.0°
19
पोर्ट ब्लेयर 18 मई 2024 2.9° 32.0°
20
श्रीनगर 18 मई 2024 2.8° 23.5°
21
कोहिमा 18 मई 2024 2.8° 31.3°
22
आइजोल 19 मई 2024 2.7° 32.5°
23
कोलकाता 18 मई 2024 2.4° 37.5°

More News

    Read more about: india delhi weather imd
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+