7 जुलाई 2023 को लखनऊ-गोरखपुर वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने की संभावना है। उससे पहले 4 जुलाई को लखनऊ में इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर आने वाले हैं।

संभावना है कि उस दिन प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। 8 कोचों वाली लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश से सेमी हाईस्पीड ट्रेन की पहली मिनी वर्जन होगी। इस ट्रायल रन के लिए लखनऊ के चारबाग में मंगलवार को ही वंदे भारत की रेक पहुंच गयी।
आइए इस ट्रेन से जुड़ी विस्तृत जानकारी आपको देते हैं :

- वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से गोरखपुर के बीच की दूरी लगभग 4 घंटों में पूरी करेगी।
- यह ट्रेन लखनऊ से गोरखपुर के बीच की 302 किमी की दूरी वाया अयोध्या पूरी करेगी।
- वर्तमान समय में इस रुट पर चलने वाली ट्रेनों को लगभग 4.30 से 5 घंटों का समय लगता है।
- इस रुट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस अधिकतम 160 किमी की रफ्तार से ही दौड़ेगी।
- मंगलवार को हुए स्पीड ट्रायल के दौरान चेन्नई से आए 4 इंजीनियरों की टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे के इंजीनियरों के सहयोग से कोच का परीक्षण किया।
- 4 जुलाई को हुए स्पीड ट्रायल में गोरखपुर से बस्ती, मनकापुर, अयोध्या होते हुए लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हुआ।
- स्पीड ट्रायल के दौरान यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 मिनट पहले ही अयोध्या पहुंच गयी।
- लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया ₹795 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार (ईसी) का किराया ₹1525 हो सकता है।
Other articles published on Jul 4, 2023



Click it and Unblock the Notifications














