Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रेल हादसा : 2 ट्रेन रद्द, कई ट्रेनों के बदले गये रूट, हेल्पलाइन नंबर जारी

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रेल हादसा : 2 ट्रेन रद्द, कई ट्रेनों के बदले गये रूट, हेल्पलाइन नंबर जारी

फिर से एक बार कोरोमंडल एक्सप्रेस की भयावह यादें ताजा हो गयी! उत्तर प्रदेश के गोंडा-मनकापुर रेल रूट पर मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच चंडीगढ़ से असम के डिब्रूगढ़ जा रही 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को करीब 2.37 बजे यह हादसा हुआ जिसमें ट्रेन के 3 एसी कोच समेत कुल 15 बोगियां डिरेल होकर पलट गयी।

अभी तक इस हादसे में 4 यात्रियों के मरने और 20 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर मिली है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में मारे गये यात्रियों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपए और जिन यात्रियों को हल्की चोट आयी है उन्हें 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा भारतीय रेलवे की तरफ से की गयी है। इसके साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच करने का भी आदेश दिया गया है।

dibrugarh express accident

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे की वजह से रेलवे ने 2 ट्रेनों को रद्द और कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है जिनकी जानकारी निम्न हैं :

रद्द होने वाली ट्रेनें :

  • ट्रेन नंबर 5094 - गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 5031 - गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन

डायरवर्ट होने वाली ट्रेनें :

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस
13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस
15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस
12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
12555 गोरखपुर-भटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस
15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस
15653 गुवाहाटी-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस
14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस
19038 अवध एक्सप्रेस
22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
dibrugarh chandigarh express

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर :

  • गोण्डा - 8957400965
  • लखनऊ - 8957409292
  • सीवान - 9026624251
  • छपरा - 8303979217
  • देवरिया सदर- 8303098950
  • सोनपुर : 06158262299
  • हाजीपुर : 8252912078
  • बरौनी : 8252912043
  • समस्तीपुर : 8102918840/06274232131
  • फुरकतिंग : 9957555966
  • तिनसुकिया : 9957555984
  • डिब्रूगढ़ : 9957555960
  • गोरखपुर : 0551-2208169
  • सिलिगुड़ी : 9749397735

More News

    Read more about: chandigarh railway train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+