Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद से तिरुपति के बीच शुरू होगी डबल-डेकर ई-बस सेवा, दर्शन के लिए जाना होगा आसान

हैदराबाद से तिरुपति के बीच शुरू होगी डबल-डेकर ई-बस सेवा, दर्शन के लिए जाना होगा आसान

भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन करने तिरुपति बालाजी मंदिर आने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर। तिरुपति म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (TMC) ने हाल ही में यात्रियों की सुविधा के लिए नये ट्रांसपोर्ट सिस्टम की घोषणा की है। जल्द ही तिरुपति में डबल डेकर ई-बस सेवा को शुरू किया जाएगा जिससे यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होने वाली है। यह बस सिर्फ वेंकटेश्वर मंदिर ही नहीं बल्कि तिरुपति के कई अन्य प्रतिष्ठित मंदिरों और जंक्शन क्षेत्र से होकर भी गुजरेगी।

bus

कब होगी डबल डेकर ई-बस लॉन्च

मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद से तिरुपति के बीच डबल डेकर ई-बस इस माह के अंत में शुरू की जाएगी। बताया जाता है कि जब तिरुपति म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन इसका सफल ट्रायल रन कर लेगी, उसके बाद ही इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। बता दें, हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री Y S जगनमोहन रेड्डी ने श्रीनिवास एलीवेटेड सेतु का उद्घाटन किया, जो तिरुपति के लिए एक माइल स्टोन साबित हुआ। 550 करोड़ रूपये की लागत से इस परियोजना को तिरुपति स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने तैयार किया है, जो TMC का ही एक हिस्सा है।

स्थानीय निवासी और यात्री सभी को मिलेगी सुविधा

double decker bus

डबल डेकर ई-बस सेवा के शुरू करना तिरुपति शहर को आधुनिक रूप देने का एक हिस्सा है। इससे ना सिर्फ तिरुपति मंदिर आने वाले यात्रियों बल्कि स्थानीय निवासियों को भी काफी सुविधा होने वाली है। अत्याधुनिक डबल डेकर ई-बस सेवाओं को शुरू करने वाला पहला शहर बनने की खुशी से गौरवान्वित तिरुपति के डेप्यूटी मेयर भुमन अभीनय रेड्डी के अनुसार यह सुविधा हर नागरिक के लिए सुविधाजनक तो होगी ही, साथ में यह काफी Affordable भी होगी।

सिर्फ 3 घंटा चार्ज होकर दौड़ेगी इतने किमी

बताया जाता है कि जिन ई-बसों को शुरू किया जाएगा, उन्हें एक बार सिर्फ 3 घंटों के लिए चार्ज करने पर करीब 250 किमी का सफर बड़े ही आराम से तय कर पाएंगी। इन बसों में 2 फ्लोर होंगे जिनमें करीब 65 यात्री आराम से यात्रा कर सकेंगे। डेप्यूटी मेयर ने बताया कि तिरुपति में अक्सर फुटबॉल मैच होते रहते हैं। इसके अलावा लगभग 1 लाख तीर्थ यात्री और लगभग 4 लाख स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए डबल-डेकर बसों को शुरू करना काफी महत्वपूर्ण है।

कौन-कौन सी मिलेंगी सुविधाएं

  • सेंट्रलाइज्ड एयर कंडिशन
  • सीसीटीवी कैमरा
  • इमरजेंसी एग्जिट विंडो
  • स्टॉप्स को दर्शाता डिजिटल बोर्ड
  • बस के सामने और पीछे की तरफ डिजिटल दरवाजा
  • एयरबैग्स
  • Wi-Fi
  • माईक्रोफोन अनाउंसमेंट

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+