Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Kolkata Metro : दुर्गा पूजा के समय हर रोज कितने बजे तक चलेगी मेट्रो?

Kolkata Metro : दुर्गा पूजा के समय हर रोज कितने बजे तक चलेगी मेट्रो?

दुर्गा पूजा को शुरू होने में सिर्फ 2 हफ्तों का समय ही बचा रह गया है। कोलकाता में लोग रातभर जागकर दुर्गा पूजा पंडालों में घूमते हैं। एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक पहुंचने का सबसे आसान और सरल तरीका कोलकाता मेट्रो ही होता है। खासतौर पर उपनगरीय क्षेत्रों से दुर्गा पूजा के समय कोलकाता में घुमने आने वाले लोगों के लिए यातायात का महत्वपूर्ण साधन मेट्रो ही होता है।

durgapuja special metro

इसलिए कोलकाता मेट्रो ने हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा स्पेशल मेट्रो की घोषणा की है। कोलकाता में दुर्गा पूजा स्पेशल मेट्रो का संचालन 19 अक्टूबर (पंचमी) से लेकर त्रयोदशी (27 अक्टूबर) तक किया जाएगा।

कौन से दिन कितनी मेट्रो चलेगी

  • पंचमी और षष्टी (19 व 20 अक्टूबर) को 288 दुर्गा पूजा स्पेशल मेट्रो चलेगी।
  • सप्तमी, अष्टमी और नवमी (21, 22 और 23 अक्टूबर) को 248 दुर्गा पूजा स्पेशल मेट्रो चलेगी।
  • दशमी या विजयादशमी या दशहरा (24 अक्टूबर) को 132 दुर्गा पूजा स्पेशल मेट्रो चलेगी।
  • एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी (25, 26 और 27 अक्टूबर) को 234 दुर्गा पूजा स्पेशल मेट्रो चलेगी।

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता मेट्रो का समय

navratri metro

पंचमी और षष्टी (19 व 20 अक्टूबर) :- कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर रूट और दमदम-कवि सुभाष रूट पर पहली मेट्रो सुबह 6.50 बजे से मिलेगी। दमदम-दक्षिणेश्वर रूट पर पहली मेट्रो सुबह 6.55 बजे और दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष रूट पर पहली मेट्रो सुबह 7 बजे से मिलेगी। रात को दमदम-कवि सुभाष रूट से आखिरी मेट्रो 10.38 बजे, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर रूट पर आखिरी मेट्रो 10.40 बजे, दमदम-कवि सुभाष-दमदम रूट पर आखिरी मेट्रो रात को 10.50 बजे खुलेगी।

सप्तमी, अष्टमी और नवमी (21, 22 और 23 अक्टूबर) :- दमदम-दक्षिणेश्वर रूट पर पहली मेट्रो दोपहर 12.55 बजे मिलेगी। जिन लोगों को दमदम-कवि सुभाष, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर, दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष, महानायक उत्तम कुमार-दक्षिणेश्वर, गीतांजलि-दमदम, श्यामबाजार-कवि सुभाष रूट पर यात्रा करनी है, उन्हें इन तीनों दिन पहली मेट्रो दोपहर 1 बजे से मिलेगी। दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर रूट पर आखिरी मेट्रो अहले सुबह 3.48 बजे खुलेगी। वहीं दमदम-कवि सुभाष-दमदम रूट पर आखिरी मेट्रो भोर 4 बजे खुलेगी। यानी 21, 22 और 23 अक्टूबर को कोलकाता मेट्रो पूरी रात मेट्रो सेवा प्रदान करने वाली है।

metro rail

दशमी या विजयादशमी या दशहरा (24 अक्टूबर) :- जिन यात्रियों को दमदम-दक्षिणेश्वर, दमदम कवि सुभाष, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष रूट पर यात्रा करनी होगी, उन्हें पहली मेट्रो दोपहर 1 बजे से मिलेगी। रात को दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष रूट पर 9.48 बजे और कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर रूट पर आखिरी मेट्रो 9.50 बजे खुलेगी। इस दिन मेट्रो का संचालन 7 मिनट के अंतराल पर होगा। दमदम-कवि सुभाष-दमदम रूट पर मेट्रो रात 10 बजे तक उपलब्ध होगी।

एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी (25, 26 और 27 अक्टूबर) :- आम दिनों की तरह ही इस दिन भी मेट्रो का समय रहेगा। दमदम-कवि सुभाष रूट पर पहली मेट्रो सुबह 6.50 बजे और कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर रूट की पहली मेट्रो भी सुबह 6.50 बजे मिलेगी। दमदम से दक्षिणेश्वर की पहली मेट्रो 6.55 बजे, दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष की पहली मेट्रो 7 बजे मिलेगी। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष की अंतिम मेट्रो रात 9.28 बजे खुलेगी। दमदम से कवि सुभाष स्टेशन के लिए आखिरी मेट्रो रात 9.40 बजे, कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर की आखिरी मेट्रो 9.30 बजे और कवि सुभाष से दमदम की आखिरी मेट्रो रात 9.40 बजे खुलेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+