Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा से रक्सौल के बीच पूर्व रेलवे चलाएगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए समय और Route

हावड़ा से रक्सौल के बीच पूर्व रेलवे चलाएगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए समय और Route

गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस बाबत पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट कर विस्तृत रूप से जानकारी दी है।

हावड़ा से रक्सौल के बीच चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन अप्रैल से जून के बीच में 20 ट्रिप चलेगी। इन दोनों ट्रेनों के चलने से गर्मी की छुट्टी में आवाजाही करने वाले लोगों को न तो टिकट और न ही ट्रेन में कंफर्म सीट की कोई परेशानी होगी।

summer special train

पूर्व रेलवे के पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार समर स्पेशल ट्रेन नंबर 03043 और 03044 में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16500 बर्थों की व्यवस्था की गयी है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकें। साप्ताहित स्पेशल ये ट्रेन कुल 20 ट्रिप चलेंगी।

13 अप्रैल से 15 जून के बीच हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को रात 11 बजे खुलेगी जो अगले दिन (रविवार) दोपहर 2.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वहीं 14 अप्रैल से 16 जून के बीच रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन हर रविवार को शाम 4.55 बजे रक्सौल से खुलेगी जो अगले दिन (सोमवार) सुबह 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इस ट्रेन में एक एसी 3 टीयर, दो एसी 2 सह 3 टीयर, 9 शयनयान और 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। हावड़ा से रक्सौल के बीच रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगनियां स्टेशन पर होगा। ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

कोलकाता-जयनगर समर स्पेशल ट्रेन

howrah raxaul summer special train

इसके साथ ही रेलवे कोलकाता से जयनगर के बीच भी 12 अप्रैल से 14 जून के बीच समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगी। ट्रेन नंबर 03185 कोलकाता से रात 11.55 बजे खुलेगी जो अगले दिन 2.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। वहीं 13 अप्रैल से 15 जून के बीच ट्रेन नंबर 03186 जयनगर-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन सुबह 3.25 बजे जयनगर से खुलेगी जो अगले दिन सुबह 5.15 बजे पहुंचेगी।

रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव दरभंगा, लहेरियासराय, हायाघाट, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बरौनी, झाझा, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडिह, झाझा, किऊल समेत अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

More News

    Read more about: train howrah bihar indian railway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+