Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लद्दाख में शुरू हो रही है इलेक्ट्रिक बस सेवा, Zero कार्बन उत्सर्जन का है लक्ष्य

लद्दाख में शुरू हो रही है इलेक्ट्रिक बस सेवा, Zero कार्बन उत्सर्जन का है लक्ष्य

जीरो कार्बन उत्सर्जन के उद्देश्य से लद्दाख में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जा रही है। इस बस सेवा के पहले कदम के तौर पर 4 इलेक्ट्रिक बसों को कारगिल से रवाना किया गया। इन बसों को SIDCO (सिंधु इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) ने उपलब्ध करवाया है। इलेक्ट्रिक बस सेवा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लद्दाख को जीरो-कार्बन उत्सर्जित केंद्रशासित प्रदेश और कारगिल व लेह को स्मार्ट सिटी बनाना है।

ई-बस सेवा के तहत जिन 4 बसों को हरी झंडी दिखायी गयी उनमें से पहली बस कारगिल शहर में ही चक्कर लगाएगी ताकि आम लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सका। यह बस नयी जिला अस्पताल होते हुए पूरे शहर का चक्कर लगाएगी। दूसरी बस कारगिल से शंकू तक जाएगी। यह बस एक दिन में 3 ट्रिप पूरा करेगी। तीसरी बस कारगिल से द्रास के बीच आवाजाही करेगी।

E Bus File Photo

और चौथी बस दैनिक कारगिल से लेह के बीच आवाजाही करने वाली है। इस बारे में लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल, कारगिल के चेयरमैन और सीईसी फिरोज अहमद खान ने बताया, "ई-बस सेवा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लद्दाख को जीरो कार्बन उत्सर्जन केंद्रशासित प्रदेश बनाने की तरफ एक कदम और आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही ये बसें आम नागरिकों को भी क्षेत्रिय स्तर पर यातायात के साधन उपलब्ध करवाएगी।"

बता दें, लद्दाख को पर्यावरण के दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील माना जाता है। लद्दाख का वातावरण ही ऐसा है यहां सांस लेना तक मुश्किल होता है। तापमान -29 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसके साथ ही लद्दाख में जल संकट भी काफी गहरा है। लद्दाख को प्लास्टिक मुक्त रखने की बात को ध्यान में रखते हुए हाल ही लद्दाख में बने फुटबॉल क्लब के सभी खिलाड़ियों से यहां होने वाले मैच के दौरान प्लास्टिक की बोतल का उपयोग ना करके एल्युमिनीयम की बोतलों का उपयोग करने के लिए कहा गया है।

More News

    Read more about: leh ladakh kargil
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+