Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Festival Special Train : मुजफ्फरपुर और बरौनी से यशवंतपुर वाया पटना चलेगी ट्रेन, जानिए डिटेल्स

Festival Special Train : मुजफ्फरपुर और बरौनी से यशवंतपुर वाया पटना चलेगी ट्रेन, जानिए डिटेल्स

दुर्गा पूजा हो, दिवाली हो या छठ पूजा हो...त्योहारों के समय ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होती ही है, जिसे संभालने में भारतीय रेलवे के भी पसीने छुट जाते हैं। साल भर में त्योहार का समय ही ऐसा समय होता है जब दूर-दराज के शहरों में रहने वाले लोग अपने घरों का रुख करते हैं। इसलिए भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाती है।

Train India

हाल ही में मुजफ्फरपुर और बरौनी जं. से यशवंतपुर वाया पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा पूर्व मध्य रेलवे ने की है।

मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर

ट्रेन नंबर 05271 और 05272 का संचालन मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस के तौर पर किया जाएगा। 6 अक्टूबर से 8 दिसंबर तक यह ट्रेन हर सप्ताह प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से खुलेगी और 9 अक्टूबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को यशवंतपुर से यह ट्रेन खुलेगी। ट्रेन नंबर 05271 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर पूजा स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को 15.30 बजे मुजफ्फरपुर से खुलेगी जो रविवार को 19.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05272 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल ट्रेन यशवंतपुर से सोमवार को 7.30 बजे खुलेगी जो अगले दिन दोपहर 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

कब से कब तक चलेगी

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत 6 अक्टूबर को होगी जो 12 दिसंबर तक चलेंगी। यानी दुर्गा पूजा के समय से शुरू हो रही फेस्टिवल स्पेशल छठ पूजा तक चलेगी। इस ट्रेन में 2AC के 2 कोच,3AC के 4 कोच, 12 कोच शयनयान श्रेणी और साधारण श्रेणी के 3 कोच होंगे।

किन स्टेशनों पर रुकेगी

  • मुजफ्फरपुर
  • हाजीपुर
  • पाटलिपुत्र
  • आरा
  • बक्सर
  • पं दीनदयाल उपाध्याय जं
  • प्रयागराज छिवकी
  • जबलपुर
  • नागपुर
  • यशवंतपुर
train railways

बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी

बरौनी से यशवंतपुर के बीच एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। ट्रेन नंबर 05215/05216 का संचालन बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन के तौर पर किया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह शनिवार को बरौनी-यशवंतपुर पूजा स्पेशल ट्रेन खुलेगी और यशवंतपुर से हर सप्ताह मंगलवार को यशवंतपुर-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन खुलेगी। बरौनी से शनिवार की दोपहर को 13.20 बजे खुलने वाली बरौनी-यशवंतपुर पूजा स्पेशल ट्रेन सोमवार को 19 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। मंगलवार को सुबह 7.30 बजे यशवंतपुर से खुलने वाली यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल बुधवार की दोपहर को 14.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।

किन स्टेशनों पर रुकेगी

  • बरौनी
  • समस्तीपुर
  • मुजफ्फरपुर
  • हाजीपुर
  • पाट्लिपुत्र
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.
  • प्रयागराज छिवकी
  • जबलपुर
  • नागपुर
  • यशवंतपुर

कब से कब तक चलेगी

बरौनी से यशवंतपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलेगी। वहीं यशवंतपुर से बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 12 दिसंबर तक चलेगी। इस ट्रेन में 2AC के 2 कोच,3AC के 4 कोच, 12 कोच शयनयान श्रेणी और साधारण श्रेणी के 3 कोच होंगे।

More News

    Read more about: bihar patna karnataka bangalore
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+