Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खाने की टेंशन हुई दूर, देश के 6 मेट्रो स्टेशनों पर मिलता है सबसे साफ खाना

खाने की टेंशन हुई दूर, देश के 6 मेट्रो स्टेशनों पर मिलता है सबसे साफ खाना

सफर के दौरान तेज भूख लग गयी है लेकिन किसी साफ-सुथरी जगह से खाना चाहते हैं! यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) 'ईट राइट स्टेशन' का सर्टिफिकेट देती है। देशभर के अलग-अलग शहरों के 6 मेट्रो स्टेशनों को FSSAI ने 'ईट राइट स्टेशन' का सर्टिफिकेट दिया है।

यह सर्टिफिकेट उस स्टेशनों को ही दी जाती है, जो स्वच्छता और स्वच्छता के सभी नियमों का सख्ती से पालन करती है। देशभर के 6 मेट्रो स्टेशनों के अलावा 150 रेलवे स्टेशनों को भी FSSAI ने 'ईट राइट स्टेशन' का सर्टिफिकेट दिया है।

6 eat right metro stations

जिन मेट्रो स्टेशनों को 'ईट राइट स्टेशन' का सर्टिफिकेट FSSAI ने दिया है, उनमें सबसे ज्यादा स्टेशन नोएडा में स्थित है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 'ईट राइट स्टेशन' की सर्टिफिकेशन प्रक्रिया बेहद सख्त होती है। इसमें फूड वेंडर्स का कठोर ऑडिट, खाद्य संचालकों की ट्रेनिंग, सख्ती के साथ स्वच्छता का पालन और भोजन की गुणवत्ता से संबंधित ऑडिट भी शामिल होता है।

इस सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान यह भी देखा जाता है कि इन स्टेशनों पर सही खाने के चुनाव को लेकर लोगों को कितना जागरुक किया जाता है। जो स्टेशन इन सभी मानदंडों पर खड़ा उतरती है, उसे ही 'ईट राइट स्टेशन' का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।

150 eat right railway stations

देशभर के अलग-अलग शहरों के जिन मेट्रो स्टेशनों को 'ईट राइट स्टेशन' का सर्टिफिकेट मिला है, वो निम्न हैं :

  • नोएडा सेक्टर 51
  • एस्प्लेनेड (कोलकाता)
  • आईआईटी कानपुर
  • बोटैनिकल गार्डन (नोएडा)
  • इलेक्ट्रॉनिक सिटी (नोएडा)

वहीं FSSAI ने जिन रेलवे स्टेशनों को 'ईट राइट स्टेशन' के टैग से सर्टिफाई किया है, उनमें प्रमुख स्टेशन हैं -

  • नई दिल्ली
  • वाराणसी
  • कोलकाता
  • उज्जैन
  • अयोध्या कैंट
  • हैदराबाद
  • चंडीगढ़
  • कोझिकोड
  • गुवाहाटी
  • विशाखापत्तनम
  • भुवनेश्वर
  • वडोदरा
  • मैसूर सिटी
  • भोपाल
  • इगतपुरी (महाराष्ट्र)
  • आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली)
  • चेन्नई सेंट्रल

More News

    Read more about: metro kolkata noida kanpur
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+