Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Ganesh Chaturthi 2024 : हैदराबाद में ₹1.87 करोड़ में बिका गणेशोत्सव का लड्डू

Ganesh Chaturthi 2024 : हैदराबाद में ₹1.87 करोड़ में बिका गणेशोत्सव का लड्डू

हैदराबाद के बंदलागुडा में एक नया कीर्तिमान रचा गया है। यहां के कीर्ति रिचमंड विला में एक विशाल लड्डू की नीलामी ₹1.87 करोड़ में हुई। लोगों के बीच यह लड्डू कौतुहल का कारण बन गया है जिसकी मुख्य वजह नीलामी में मिली कीमत है। अब लोग इस सोच में पड़ गये हैं कि एक लड्डू को करोड़ों रुपए में आखिर क्यों खरीदा गया?

आमतौर पर एक लड्डू की कीमत लगभग ₹20-₹25 होती है, लेकिन यह लड्डू हजार या लाख नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत पर नीलाम हुई है।

hyderabad ganesh chaturthi

आइए आपको यह पूरा माजरा समझाते हैं -

हैदराबाद के कीर्ति रिचमंड विला में हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर लड्डू की नीलामी की जाती है। इस साल 16 सितंबर 2024 को नीलामी में सबसे ज्यादा बोली ₹1,87,36,500 तक पहुंची और इसने नया रिकॉर्ड बना डाला। हालांकि इस विशाल लड्डू को डेढ़ करोड़ से ज्यादा की बोली लगाकर आखिर किसने खरीदा है, इस बारे में आयोजकों ने कोई जानकारी नहीं दी है।

इंडियन ट्रेंड ने नीलामी का एक वीडियो X हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में बताया गया कि पिछले साल का लड्डू ₹1.26 करोड़ में बिका था। इस साल उल्लेखनिय रूप से नीलामी की बोली में वृद्धि हुई है। बता दें, पिछले कुछ सालों के दौरान गणेश चतुर्थी के लड्डू की नीलामी की परंपरा में लोगों की रुचि बढ़ रही है। यह नीलामी पिछले सोमवार को देर रात हुई जिसने स्थानीय लोगों का काफी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

तेलंगाना में लड्डू की नीलामी की परंपरा नयी नहीं है। हर साल पिछले साल के मुकाबले में नीलामी की बोली ज्यादा लगती है। 2023 में सबसे ज्यादा बोली ₹1.26 करोड़ की लगायी गयी थी, जबकि 2021 में यह ₹60 लाख थी। इस साल की नीलामी में पिछले साल की तुलना में ₹61 लाख की वृद्धि देखी गई, जो लोगों के इस तरफ बढ़ते रुझान को दर्शाता है।

laddu of ganesh chaturthi hyderabad

मिली जानकारी के अनुसार साल 1994 में, स्थानीय किसान के. मोहन रेड्डी ने सिर्फ़ ₹450 की बोली लगाकर जीत हासिल की थी। इससे यह पता चलता है कि साल-दर-साल लड्डूओं की बोली लगने और ऊंची से ऊंची बोली लगाने की ओर लोगों का झुकाव भी बढ़ता जा रहा है।

हर साल गणेशोत्सव के दौरान होने वाली नीलामी का बेसब्री से इंतजार होता है, जिसकी तरफ लोगों का आकर्षण भी बढ़ता जा रहा है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+