Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई से बिहार जाना हुआ आसान, वाया पटना चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जाने यहां Details

मुंबई से बिहार जाना हुआ आसान, वाया पटना चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जाने यहां Details

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने की बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने ध्यान रखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। पिछले दिनों होली की भीड़ की वजह से भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था, जिसके कारण दूसरे राज्यों में रहने वाले लोगों को होली पर घर आने और वापस घर से अपने काम पर लौटने में काफी सुविधा हुई थी। अब बारी समर स्पेशल ट्रेनों की है।

मुंबई से पटना और समस्तीपुर के लिए 2 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है।

mumbai patna summer special train

मुंबई - पटना समर स्पेशल

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दानापुर के बीच ट्रेन नंबर-01409 लोकमान्य तिलक-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 12:15 बजे खुलकर दूसरे दिन दानापुर पहुंचेगी।

रास्ते में बक्सर, आरा में इसका ठहराव होगा। वापसी में ट्रेन नंबर-01410 दानापुर-लोकमान्य तिलक द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दानापुर से 02 अप्रैल से 30 जून तक हर मंगलवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन दानापुर से 18:15 बजे खुलकर अलग-अलग स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

mumbai samastipur summer special train

मुंबई - समस्तीपुर वाया पटना समर स्पेशल ट्रेन

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से पाटलिपुत्र स्टेशन होते हुए समस्तीपुर के बीच ट्रेन नंबर- 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल 04 अप्रैल से 27 जून तक हर गुरुवार को 12:15 बजे खुलेगी जो दूसरे दिन पाटलिपुत्र रुकते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी।

वापसी में, ट्रेन नंबर-01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर से 05 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को खुलेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर से 23:20 बजे खुलेगी जो दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर में रुकेगी।

More News

    Read more about: mumbai patna train indian railway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+