Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात में बुलेट ट्रेन रूट की 21 में से 14 ब्रिज बनकर हो चुकी है तैयार, कौन-कौन सी?

गुजरात में बुलेट ट्रेन रूट की 21 में से 14 ब्रिज बनकर हो चुकी है तैयार, कौन-कौन सी?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के सभी रेलवे स्टेशनों का निर्माण जितनी तेजी के साथ हो रहा है, उसी रफ्तार से इस कॉरिडोर में बनने वाली ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है। हाल ही में सूरत जिले में किम नदी पर बन रहे बुलेट ट्रेन ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया।

इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में अब तक गुजरात में 14 ब्रिजों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन के हवाले से बताया गया कि सूरत जिले में किम नदी पर बने इस ब्रिज का निर्माण 15 मार्च 2025 को पूरा किया गया है।

bullet train bridge

कहां बना है यह ब्रिज?

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में किम नदी पर बना यह 14वां ब्रिज है। इस ब्रिज का निर्माण सूरत और भरुच बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच किया गया है। इस ब्रिज की कुल लंबाई करीब 120 मीटर है।

यह ब्रिज 4 गोलाकार खंभों पर खड़ा है और हर खंभे की गोलाई 4 मीटर है। हर एक खंभे की लंबाई करीब 12 से 15 मीटर बतायी जाती है। बताया जाता है कि इस ब्रिज को सूरत और भरुच दोनों स्टेशनों से लगभग 30 किमी की दूरी पर बनाया गया है।

बताया जाता है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में गुजरात से होकर गुजरने वाले हिस्से में कुल 21 ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इनमें से 14 ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। अब मात्र 7 ब्रिज का निर्माण होना बाकी है। इस कॉरिडोर में ताी और नर्मदा नदियों पर ब्रिज बनाने का काम अभी भी जारी है। संभावना जतायी जा रही है कि जल्द ही इन दोनों नदियों पर भी ब्रिज निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में गुजरात में अब तक जिन ब्रिज का हो चुका है निर्माण -

नदी जिला
पार वल्साड
पुर्णा नवसारी
मिनधोला नवसारी
अंबिका नवसारी
औरंगा वल्साड
वेंगानिया नवसारी
महोर खेड
धधर वडोदरा
कोलक वल्साड
वत्रक खेड
कावेरी नवसारी
खरेरा नवसारी
मेश्वा खेड
किम सूरत

More News

    Read more about: bullet train ahmedabad mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+