पिछले दिनों ही गुजरात सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया गया। इस बजट में अहमदाबाद में कई तरह के संरचनात्मक विकास के लिए बजट की घोषणा की गयी है। इस बारे में मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से साबरमती रिवरफ्रंट को GIFT सिटी और गांधीनगर तक विस्तारित किया जाएगा।
इसके लिए बजट में ₹350 करोड़ की घोषणा की गयी है। इस विस्तार के साथ ही भारत की सबसे लंबी रिवरफ्रंट के रूप में जानी जाने वाली साबरमती रिवरफ्रंट का अगला चरण विकसित होगा। बजट सत्र के दौरान विधानसभा में अपने भाषण में गुजरात के वित्त मंत्री ने कहा कि रिवरफ्रंट का दूसरा चरण अभी विकसित किया जा रहा है। बताया जाता है कि अगले करीब 3 सालों में 5 और चरणों में इस विकास योजना को पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा बजट में जिन क्षेत्रों को सर्वाधिक आवंटन की घोषणा की गयी है, उनमें परिवहन का सार्वजनिक साधन भी शामिल है। बताया जाता है कि अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो का दूसरा चरण लगभग ₹2730 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा, जिसमें सूरत मेट्रो परियोजना भी शामिल होगी। इसके साथ ही ₹1128 करोड़ भी अलग रखे जाने की घोषणा की गयी है, जिससे 2060 नई बसें खरीदी जाएंगी।
इस आवंटन से 400 मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी, जिससे आम जनता को काफी ज्यादा सुविधा होगी। नई बसें खरीदने का मतलब नई रूट्स पर बसों का संचालन और पुरानी के मुकाबले नई बसों से ज्यादा आरामदायक यात्रा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल के बजट में शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में विकास को भी प्राथमिकता दी गयी है। अहमदाबाद के साइंस सिटी में नया एस्ट्रोनोमी, स्पेस साइंस आदि का विकास किया जाएगा। इसके अलावा एविएशन, रक्षा और डिजीटल फ्यूचर गैलरी भी बनायी जाएगी, जो बच्चों और अंतरिक्ष विज्ञान में शोध व रुचि रखने वाले लोगों को आकर्षित करेगा।



Click it and Unblock the Notifications














