हाल ही में गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार को नयी मेट्रो सेवाओं समेत कुछ मेट्रो सेवाओं के विस्तार का 25,300 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट प्लान भेजा है। इसमें गुजरात के वडोदरा और राजकोट में मेट्रो सेवाओं के शुरू करने के साथ ही अहमदाबाद मेट्रो को एयरपोर्ट तक और गिफ्ट सिटी में मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार का प्रस्ताव भी शामिल है।
Times of India ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि गुजरात सरकार इन परियोजनाओं की कुल लागत का 50% हिस्सा केंद्र सरकार से मिलने की उम्मीद कर रही है, जबकि बाकी का आधा हिस्सा राज्य सरकार खुद उठाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार वडोदरा और राजकोट में मेट्रो रेल की नयी सेवाओं का डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) केंद्र सरकार के पास भेजा है, जिसमें अहमदाबाद मेट्रो को गिफ्ट सिटी में और सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक विस्तार का प्रस्ताव भी शामिल है।
साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि गुजरात सरकार उम्मीद कर रही है कि इन चारों प्रस्तावों के कुल लागत का लगभग 50% हिस्सा केंद्र सरकार उठाएगी। बताया जाता है कि केंद्र सरकार द्वारा इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते ही काम पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा।

किस परियोजना पर कितना खर्च
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात सरकार ने जिन 4 परियोजनाओं का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है वो निम्न हैं :
1. वडोदरा मेट्रो - 40 किमी लंबा स्ट्रेच, आनुमानिक खर्च ₹11,000 करोड़।
2. राजकोट मेट्रो - 38 किमी लंबा स्ट्रेच, आनुमानिक खर्च ₹10,000 करोड़।
3. अहमदाबाद एयरपोर्ट तक मेट्रो विस्तार - 6.5 किमी लंबा स्ट्रेच, आनुमानिक खर्च ₹2,000 करोड़।
4. गिफ्ट सिटी में मेट्रो विस्तार - 7 किमी लंबा स्ट्रेच, ₹2,300 करोड़।
बता दें, वर्तमान में अहमदाबाद में मेट्रो को 2 कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध हैं : वस्त्रल-थलतेज और वसना-मोटेरा।
वहीं अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच मेट्रो का संचालन जल्द ही शुरू होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने इस स्ट्रेच पर मेट्रो का संचालन शुरू किया जा सकता है।
गौरतलब है कि हाल ही में बिहार मंत्रिमंडल ने राज्य के 4 शहरों, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो सेवाओं को शुरू करने को हरी झंडी दे दी है।



Click it and Unblock the Notifications














