Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हज यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया 'हज सुविधा ऐप', कैसे मिलेगा फायदा!

हज यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया 'हज सुविधा ऐप', कैसे मिलेगा फायदा!

हज यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में 'हज सुविधा ऐप' लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से हज यात्रियों को हज की वार्षिक तीर्थयात्रा से संबंधित सभी जानकारियां मुहैया करवाने की योजना है।

दिल्ली में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला की उपस्थिति में विज्ञान भवन में स्मृति ईरानी ने इस ऐप को लॉन्च किया।

Central minister Smriti Irani

कैसे काम करेगा यह ऐप

'हज सुविधा ऐप' हज यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ही खासतौर पर डिजाइन किया गया है। यात्रा के दौरान आने वाली किसी भी परेशानी को दूर करने में यह ऐप मदद करेगा। इसमें वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सभी जरूरी जानकारियां जैसे प्रशिक्षण मॉड्यूल, फ्लाइट की जानकारी, वहां रहने की सुविधाएं, इमरजेंसी हेल्पलाइन डेस्क, हेल्थ सर्विस आदि के बारे में सीधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

10 भाषाओं में मिलेगा दिशा-निर्देश

makkah hajj pilgrimage

'हज सुविधा ऐप' में लोगों को 10 भाषाओं में हज प्रशिक्षण की जानकारी देगा। इसमें हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, बांग्ला, कन्नड़ समेत कई अन्य भाषाएं भी शामिल हैं। किसी भी समस्या में पड़ने पर यूजर्स को हेल्पडेस्क की सुविधा मिलेगी। लोग कंट्रोल रूम से सीधे संपर्क कर अपनी परेशानी साझा कर सकेंगे जिसका उन्हें समाधान भी बताया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने इस ऐप को लॉन्च करने के बाद कहा कि यह हज यात्रा के अनुभव को गेम चेंजर की तरह बदल देगी।

इस मौके पर अपनी बात रखते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया भारत में मुस्लिम महिलाओं के लिए अब बिना मेहरम हज पर जाने का प्रावधान है। इसलिए पिछले साल यानी 2023 में 4300 से अधिक महिलाएं बिना मेहरम सफल हज यात्रा की। बताया जाता है कि इस साल भी 5160 से अधिक महिलाएं बिना मेहरम हज पर जाने वाली हैं। 'हज सुविधा ऐप' को BISAG-N ने विकसित किया है।

इस दिन स्मृति ईरानी ने हज-गाइड 2024 (पुस्तिका) भी जारी की, जो तीर्थयात्रियों को हज सुविधा ऐप के उपयोग पर जोर देती है। इसमें ऐप से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गयी हैं। हज सुविधा ऐप पर मिलने वाली किसी भी शिकायत का त्वरित और आपातकालीन प्रतिक्रिया के तरह समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

More News

    Read more about: india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+