Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 288 सड़कें बंद, भू-स्खलन की संभावना - बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 288 सड़कें बंद, भू-स्खलन की संभावना - बारिश का ऑरेंज अलर्ट

भारी बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश की परेशानियां एक बार फिर से बढ़ गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के हवाले से बताया गया है कि राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भारी बारिश के कारण राज्य के नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है, जिससे भू-स्खलन की संभावनाएं भी काफी बढ़ जाएंगी।

पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में लगभग 288 सड़कें बंद पड़ गयी हैं। इसके अलावा 5 नेशनल हाईवे पर भी आवाजाही बाधित हुई है।

himachal pradesh weather

कई जगहों पर मची हुई है तबाही

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं। कुल्लू, मंडी, शिमला आदि जगहों पर बादल फटने की वजह से भू-स्खलन और अचानक आयी बाढ़ ने लोगों की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है।

बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना व आईटीबीपी के जवान जुटे हुए हैं। लाहौल, स्पीति, चंबा और सिरमौर आदि जिलों में भारी बारिश और भू-स्खलन की वजह से पुलिस ने स्थानीय निवासियों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

16 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

himachal pradesh heavy rain

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी से अति भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य भर में बारिश का यलो अलर्ट 16 अगस्त तक मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना के विभिन्न इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। लोगों से फिलहाल नदी-नालों को पार न करने की अपील की गयी है। इसके साथ ही जिन इलाकों में फ्लैश फ्लड की आशंका है, वहां भी लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

भारी बारिश के कारण 288 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से 288 सड़कें और 5 नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इसके अलावा 458 स्थानों पर बिजली और 48 जगहों पर जलापूर्ति सेवाएं भी बारिश हुई हैं।

कहां-कहां बंद हुई सड़कें

जिला कितनी सड़कें बंद
चंबा 26
हमीरपुर 05
कांगड़ा 04
किन्नौर 04
कुल्लू 37
लाहौल स्पीति 07
मंडी 96
शिमला 76
सिरमौर 36

बताया जाता है कि निचले इलाकों में तेज हवाओं व जलभराव के कारण बागानों, फसलों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे घरों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने निचले इलाके में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है।

weather himachal pradesh

किन्नौर में फ्लैश फ्लड

भारी बारिश की वजह से शनिवार को किन्नौर जिले में फ्लैश फ्लड आने की सूचना मिली है। बताया जाता है कि फ्लैश फ्लड की वजह से नेशनल हाईवे - 05 ब्लॉक हो गया है। यहां 11 किमी के दायरे में अलग-अलग जगह पर मिट्टी खिसकने की वजह से सड़क बंद पड़ गयी है। बताया जाता है कि नेशनल हाईवे - 05 पर कौरिक से पूह तक की सड़क बंद है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपनी उन सभी यात्राओं को टाल देने की अपील की है, जो गैर-जरूरी है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर बारिश, फ्लैश फ्लड या भू-स्खलन से संबंधित एडवाइजरी पर भी नजर बनाए रखने के लिए कहा है।

More News

    Read more about: himachal pradesh weather shimla
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+