Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मनाली-लेह हाईवे रूट के पर्यटक ध्यान दें : गाड़ियों की तय हुई Timing, बर्फबारी के बाद ज़ोजिला पास बंद

मनाली-लेह हाईवे रूट के पर्यटक ध्यान दें : गाड़ियों की तय हुई Timing, बर्फबारी के बाद ज़ोजिला पास बंद

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही तापमान भी अब नीचे लुढ़क रहा है। ऐसी स्थिति में सड़कों पर पानी जमा होने से फिसलन और बर्फ की चादर जमा होने लगी है। जिस कारण हिमाचल प्रदेश प्रशासन ने मनाली-लेह हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए समय तय कर दिया है।

jammu snow

मुख्य रूप से यह समय इसलिए तय किया गया है ताकि दोनों तरफ की गाड़ियां सूर्यास्त होने से पहले यह इलाका आराम से पार कर सकें। वहीं दूसरी तरफ श्रीनगर-लेह हाईवे पर भी ताजा बर्फबारी होने के बाद उसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।

मनाली-लेह हाईवे पर वाहनों के आने-जाने का समय

सड़क मार्ग से लद्दाख जाने के दो रूट्स हैं, पहला मनाली-लेह हाईवे और दूसरा श्रीनगर-लेह हाईवे। दोनों ही हाईवे पर इस समय बर्फबारी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार मनाली-लेह हाईवे पर लाहौल के दारचा से सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक ही वाहनों को आने का समय निर्धारित किया गया है। वहीं लेह से मनाली की तरफ आने वाले वाहनों को सरचू से दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक छोड़ा जाएगा। यह समय इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ताकि दोनों तरफ की गाड़ियां रात होने से पहले अपने-अपने गंतव्य स्थलों पर पहुंच सकें।

snowfall srinagar

लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी सभी ड्राइवरों से तय समय के अंदर अपनी यात्रा पूरी कर लेने का आग्रह किया है। इस समय मनाली-लेह हाईवे पर पर्यटकों का आना-जाना भी लगा हुआ है। इसके अलावा बड़े वाहनों में खाद्य सामग्री, डीजल, पेट्रोल समेत अन्य जरूरी सामानों को भी भेजा जा रहा है। इस हाईवे से होकर आने-जाने वाले एक ड्राइवर का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस दर्रे में सुबह-शाम पारा लुढ़कने लगता है और सड़क पर पानी जमा हो जा रही है। इस वजह से गाड़ियों के फिसलने का खतरा भी बना रह रहा है।

बर्फबारी के बाद बंद हुआ ज़ोजिला पास

वहीं लद्दाख जाने का दूसरा रूट श्रीनगर-लेह हाईवे पर ज़ोजिला पास पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद कुछ समय के लिए इसे बंद कर दिया गया है। मंगलवार (10 अक्टूबर) को मिली जानकारी के अनुसार ज़ोजिला पास में ताजा बर्फबारी हुई है और सड़कों पर करीब 1 इंच मोटी बर्फ की परत जमा हो गयी है। इस वजह से सड़कों पर काफी ज्यादा फिसलन हो रही है। सुरक्षा के लिहाज से सोनमर्ग और द्रास घाटी, दोनों तरफ ही यातायात को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस बाबत एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद ही गाड़ियों की आवाजाही को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

zoji la pass

कारगिल पुलिस ने X (ट्वीटर) पर लिखा है कि ताजा बर्फबारी और फिसलन वाली सड़कों की वजह से ज़ोजिला पास के NH-1D पर मीनमर्ग और सोनमर्ग में यातायात को तब तक बंद कर दिया गया है, जब तक मौसम में थोड़ा सुधार नहीं होता। हालांकि इस पोस्ट के लगभग 1 घंटे बाद ही कारगिल पुलिस ने एक नया पोस्ट कर जानकारी दी कि ज़ोजिला क्षेत्र के मौसम में सुधार होने की वजह से मीनमर्ग से श्रीनगर की तरफ गाड़ियों को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गयी है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+