Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »14 मार्च को होली के दिन पुणे, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता/हावड़ा और लखनऊ मेट्रो कितने बजे से शुरू? जानिए यहां

14 मार्च को होली के दिन पुणे, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता/हावड़ा और लखनऊ मेट्रो कितने बजे से शुरू? जानिए यहां

आज के समय में मेट्रो हर शहर की लाइफलाइन बन गयी है। कहीं भी आना-जाना हो, जल्दी पहुंचना हो या बिना किसी परेशानी वाले परिवहन के सार्वजनिक साधन के बारे में बात की जाए तो सबसे पहले मेट्रो का ही नाम याद आता है। अगर होली के दिन आप कहीं आने-जाने के लिए मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे और लखनऊ मेट्रो प्रबंधन की तरफ से होली के दिन यानी 14 मार्च को मेट्रो की Timing में कुछ बदलाव किया गया है। मेट्रो सेवाएं न तो सामान्य समय पर शुरू होंगी और न ही सामान्य दिनों की तरह उतनी संख्या में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।

holi special metro timing

आइए जान लें पुणे, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व लखनऊ मेट्रो के समय में हुए होली स्पेशल बदलाव -

देर से शुरू होगी पुणे मेट्रो की सेवाएं

होली के दिन (14 मार्च) को सुबह के समय मेट्रो सेवाएं देर से शुरू होंगी। आमतौर पर पुणे में मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू हो जाती हैं लेकिन 14 मार्च को होली के दिन पुणे में मेट्रो सेवाएं दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। दोपहर 3 बजे से रात के 11 बजे तक मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

यानी होली के दिन पुणे मेट्रो की सेवाएं सुबह के समय में नहीं बल्कि दोपहर के बाद से उपलब्ध होंगी। इस बात की जानकारी पुणे मेट्रो प्रबंधन की तरफ से अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी गयी है।

मुंबई मेट्रो के समय में बदलाव

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन (14 मार्च) नवी मुंबई मेट्रो लाइन 1, जो बेलापुर से तलोजा तक खारघर होकर जाती है, के समय में बदलाव किया गया है। बताया जाता है कि कल यानी होली के दिन सुबह के समय में इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

नवी मुंबई मेट्रो लाइन 1 पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होगी जो रात को 10 बजे तक मिलेगी। इस दिन मेट्रो हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CIDCO) की तरफ से दी गयी है।

metro timing holi

दिल्ली मेट्रो का बदला गया समय

होली वाले दिन यानी 14 मार्च को सुबह के समय दिल्ली मेट्रो के किसी भी लाइन पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी, जिसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। 14 मार्च (शुक्रवार) को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की मेट्रो सेवाएं दोपहर 2.30 से शुरू होंगी।

इस बात की जानकारी DMRC के आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दी गयी है। बताया जाता है कि 14 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी, जिसके बाद सामान्य रूप से मेट्रो सेवाएं सभी लाइनों पर मिलेगी।

होली के दिन बदला गया कोलकाता मेट्रो का भी समय

दोल उत्सव (होली) को लेकर कोलकाता मेट्रो के समय में भी बदलाव किया गया है। 14 मार्च को कोलकाता मेट्रो की सेवाएं भी सुबह के समय में उपलब्ध नहीं होगी। बताया जाता है कि कोलकाता मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (दक्षिणेश्वर से न्यूगड़िया स्ट्रेच) पर मेट्रो सेवाएं शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी।

लेकिन इसके बाद सामान्य दिनों की तरह मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। सामान्य दिनों में जहां 262 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होती है, वहीं 14 मार्च को कोलकाता मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर में मात्र 60 मेट्रो सेवाएं (30-30 दोनों दिशाओं में) ही उपलब्ध होंगी।

वहीं हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो लाइन (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। इस लाइन पर सामान्य दिनों में जहां 130 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होती हैं, वहीं 14 मार्च को होली के दिन ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो लाइन) पर 42 मेट्रो सेवाएं (दोनों दिशाओं में 21 मेट्रो सेवाएं) उपलब्ध होंगी।

इसी तरह ग्रीन लाइन के फेज 2 (सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5) पर भी दोपहर 3 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी और सामान्य दिनों की 106 मेट्रो सेवाओं के स्थान पर मात्र 22 मेट्रो सेवाएं ही उपलब्ध होंगी। इसका मतलब है कि होली के दिन कोलकाता मेट्रो की सेवाएं ज्यादा अंतराल पर मिलेगी।

होली के दिन ऑरेंज व पर्पल लाइन पर कोई भी मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

देर से शुरू होगी लखनऊ मेट्रो

Knocksense की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC), लखनऊ ने होली को लेकर मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव की घोषणा की है। बताया जाता है कि 14 मार्च को लखनऊ मेट्रो रेल की सेवाएं टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी।

यानी सुबह के समय में लखनऊ मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। दोपहर 2.30 बजे से रात को 10.30 बजे तक होली के दिन मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 15 मार्च (शनिवार) को मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से ही उपलब्ध होंगी।

सभी शहरों में मेट्रो रेल प्रबंधन की तरफ से यात्रियों को अनुरोध किया गया है कि वे मेट्रो के समय में हुए बदलाव के आधार पर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

More News

    Read more about: holi delhi metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+