Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पवित्र अमरनाथ की गुफा में बना बाबा बर्फानी का 8 फीट ऊंचा शिवलिंग, Photo

पवित्र अमरनाथ की गुफा में बना बाबा बर्फानी का 8 फीट ऊंचा शिवलिंग, Photo

बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू होने में अभी 1 महीने से भी अधिक का समय है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह बाबा अमरनाथ की गुफा की पहली तस्वीर है। इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी नजर आ रही है, जिसके बीच में बाबा बर्फानी का चांदी जैसा चमकीला स्वरूप दिखाई दे रहा है।

first image of amarnath cave 2024

मिली जानकारी के अनुसार इस साल अमरनाथ गुफा में करीब 8 फीट ऊंचा बाबा बर्फानी का शिवलिंग तैयार हुआ है। बता दें, इस समय यात्रा के मार्ग को सुगम बनाने के लिए पूरे मार्ग से बर्फ को काटकर हटाकर पैदल मार्ग तैयार किया जा रहा है।

हर साल सर्दी के मौसम में अमरनाथ की पवित्र गुफा में महादेव का बाबा बर्फानी स्वरूप का शिवलिंग आकार ले लेता है। सावन के महीने में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होती है, जो शिवलिंग के पूरी तरह से पिघलने से पहले तक चलती रहती है। इस साल अमरनाथ यात्रा 54 दिनों तक चलेगी।

snow amarnath cave

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है, जिसके लिए इच्छुक तीर्थ यात्रियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार इस साल करीब 6 लाख तीर्थ यात्रियों के बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाने की संभावना जतायी गयी है। ऑनलाइन के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पद्धति से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

हालांकि अमरनाथ यात्रा के लिए कुछ नियम भी हैं, जिसका पालन करना हर तीर्थ यात्री के लिए अनिवार्य है। भारत सरकार ने इस यात्रा पर जाने के लिए उम्र सीमा को निर्धारित किया है जिसके अनुसार 13 से 70 साल तक की आयु के तीर्थ यात्री ही इस दुर्गम यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही 6 माह से अधिक समय की गर्भवती महिलाएं इस यात्रा पर नहीं जा सकेंगी और न ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले हर एक यात्री को रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लेना भी अनिवार्य है।

amarnath yatra 2024

क्यों रहस्यमयी माना जाता है अमरनाथ गुफा?

  • अमरनाथ गुफा में बनने वाला शिवलिंग दुनिया का एकमात्र ऐसा शिवलिंग माना जाता है, जो चंद्रमा के आकार के साथ घटता-बढ़ता है।
  • मान्यता के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को यह अपने पूर्ण आकार में होता है और अमावस्या तक इसका आकार घटने लगता है।
  • अमरनाथ गुफा के चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी रहती है लेकिन गुफा की छत से हर साल पानी टपकता रहता है।
  • बाबा बर्फानी के शिवलिंग के पास ही दो अन्य लिंग का भी निर्माण होता है, जिसे भक्त माता पार्वती और गणेश का प्रतिक मानते हैं।
  • अमरनाथ गुफा के चारों तरफ बर्फ जहां भुरभुरी रहती है, वहीं गुफा के अंदर शिवलिंग ठोस बर्फ का बना होता है।

More News

    Read more about: kashmir amarnath lord shiva
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+