Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज से हावड़ा मेट्रो पूरी तरह से बंद, कब तक? क्या है वैकल्पिक रास्तें?

आज से हावड़ा मेट्रो पूरी तरह से बंद, कब तक? क्या है वैकल्पिक रास्तें?

आज से हावड़ा मेट्रो बंद...। आज से पूरे 4 दिनों के लिए हावड़ा मेट्रो की सेवाएं बंद रखी जाएंगी। दिन के किसी भी समय मेट्रो सेवाएं बिल्कुल उपलब्ध नहीं होगी। कुछ दिनों पहले ही कोलकाता मेट्रो प्रबंधन की तरफ से इस बात की घोषणा की गयी थी, जिसके आधार पर ही आज यानी 13 फरवरी से कोलकाता मेट्रो के ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाओं को बंद रखा गया है।

हालांकि इस वजह से न सिर्फ रोज ऑफिस आने-जाने वाले नित्य यात्रियों को परेशानी हो रही है बल्कि पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाने की वजह से छात्र-छात्राओं को भी काफी समस्याएं होने की आशंका है। तो क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते? कैसे पहुंचेंगे एस्प्लेनेड अथवा कोलकाता?

howrah metro

क्यों किया गया बंद?

कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन दो चरणों में चलती है - 1. हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड और 2. सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5। कोलकाता के बहुबाजार वाले इलाके में मेट्रो की जिस भूमिगत लाइन का निर्माण किया गया है, वह ग्रीन लाइन मेट्रो के इन दोनों कड़ियों को जोड़ने का काम करती है। इस लाइन पर हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड और सियालदह होकर सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक मेट्रो सेवा को शुरू करने के लिए सिग्नलिंग व अन्य कार्यों के लिए मेट्रो सेवाओं को बंद किया जा रहा है। 13 से 16 फरवरी के बाद एक बार फिर से 20 से 23 फरवरी तक ग्रीन लाइन मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

ग्रीन लाइन मेट्रो के एक बार दोनों फेज से पूरी तरह से जुड़ जाने के बाद ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई बढ़कर 19.1 किमी हो जाएगी। वर्तमान में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) की लंबाई 16.6 किमी है, जिसमें एस्प्लेनेड से सियालदह तक मेट्रो लाइन 2.5 किमी को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।

क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?

हावड़ा से एस्प्लेनेड आने के लिए -

1. हावड़ा स्टेशन के बाहर स्थित बस स्टैंड से बस पकड़कर सीधे एस्प्लेनेड (धर्मतल्ला) जा सकते हैं। अथवा हावड़ा स्टेशन के बस स्टैंड से बस लेकर एमजी रोड क्रॉसिंग अथवा बड़ा बाजार होकर आप एमजी रोड मेट्रो स्टेशन तक आ सकते हैं। यहां से एस्प्लेनेड जाने के लिए बस अथवा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर की मेट्रो मिल जाएगी।

2. हावड़ा स्टेशन के बाहर बस स्टैंड से बस लेकर आप रवींद्र सदन (एक्साइड मोड़) भी जा सकते हैं, जहां से एस्प्लेनेड अथवा दक्षिण कोलकाता के लिए बस या मेट्रो मिल जाएगी।

3. कोलकाता से हावड़ा जाने के कई रास्ते हैं, जिनमें एमजी रोड क्रॉसिंग से बस अथवा ऑटो, बड़ा बाजार (बागड़ी मार्केट) होकर बस या फिर पोस्ता बाजार होकर हावड़ा की तरफ जाने वाली ढेरों बसें हैं, जिनसे आप बड़ी आसानी से हावड़ा स्टेशन पहुंच जाएंगे।

सॉल्टलेक तक आने-जाने के लिए -

1. एस्प्लेनेड की तरह ही हावड़ा से सॉल्टलेक तक के लिए कुछ सीधी बसें तो स्टेशन एरिया से मिल जाएंगी। अथवा आपको थोड़ा घूमकर हावड़ा से एस्प्लेनेड होकर और वहां से सॉल्टलेक के लिए बस पकड़ना होगा। हावड़ा से उल्टाडांगा भी जा सकते हैं, जहां से सॉल्टलेक के लिए ढेर सारी बसें और ऑटो आपको देर रात तक मिल जाएगी।

2. आप लोकल ट्रेन से होकर भी सॉल्टलेक तक आ-जा सकते हैं। इसके लिए आपको बाली स्टेशन से विधाननगर स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ेगी।

More News

    Read more about: howrah metro kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+