Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा मेट्रो लाइन के एस्प्लेनेड से सियालदह स्ट्रेच का 24 अप्रैल को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन!

हावड़ा मेट्रो लाइन के एस्प्लेनेड से सियालदह स्ट्रेच का 24 अप्रैल को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन!

कोलकाता मेट्रो का ग्रीन लाइन कॉरिडोर, जिसका निर्माण हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच किया गया है। इस मेट्रो कॉरिडोर पर ही देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का संचालन किया जाता है। इस मेट्रो कॉरिडोर पर हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड और सियालदह मेट्रो स्टेशन से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच मेट्रो सेवाओं का संचालन पिछले 1 साल से अधिक समय से किया जा रहा है।

लेकिन एस्प्लेनेड से सियालदह के बीच भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर का लगभग 2.4 किमी लंबा हिस्सा अभी तक शुरू नहीं हो पाया था। क्या ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर का सियालदह से एस्प्लेनेड वाला हिस्सा 24 अप्रैल से शुरू हो सकता है?

kolkata metro pm modi

बता दें, यह वहीं हिस्सा है, जो कोलकाता में बीबीडी बाग और बहुबाजार आदि इलाकों से होकर गुजरता है, जहां मेट्रो के लिए सुरंग निर्माण करते समय मिट्टी धंसने की वजह से 70 से ज्यादा मकानों में दरारें आ गयी थी और निवासियों को अपना घर छोड़कर होटल या किराए के मकान में रहना पड़ता है।

Times of India की मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) 14 अप्रैल को ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर के एस्प्लेनेड-सियालदह स्ट्रेच की सुरक्षा जांच कर सकते हैं। उससे पहले 8 अप्रैल को इस मेट्रो स्ट्रेच की अग्निशमन विभाग ने जांच कर ली है। पर ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि इस मेट्रो कॉरिडोर की शुरुआत 24 अप्रैल से हो सकती है?

दरअसल, संभावना जतायी जा रही है कि कोलकाता मेट्रो के 4.5 किमी लंबे ऑरेंज लाइन (रुबी-मेट्रो पॉलिटन स्ट्रेच जो हेमंत मुखोपाध्याय स्टेशन से बेलियाघाटा के बीच है) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर के बाकी बचे स्ट्रेच का उद्घाटन भी उसी दिन पीएम मोदी कर सकते हैं। बताया जाता है कि ऑरेंज लाइन को लगभग 1 साल पहले ही CRS की मंजूरी मिल चुकी है।

howrah metro underwater

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कोलकाता मेट्रो के एक अधिकारी का कहना है कि हमने एस्प्लेनेड-सियालदह सेक्शन को अग्निशमन जांच के बाद 14 अप्रैल को CRS संभावित जांच के लिए तैयार रहने की हिदायत दी है। पीएम मोदी 24 अप्रैल को इस स्ट्रेच का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि पीएम मोदी के कार्यक्रम में आखिरी समय में बदलाव होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

बता दें, ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर के बाकी बचे हिस्से का शुरू होना कोलकाता में परिवहन की नई परिभाषा को गड़ेगा। हावड़ा से एस्प्लेनेड (धर्मतल्ला) और सियालदह होकर सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक लगभग 16.6 किमी की दूरी को हर दिन करीब 7 लाख यात्री तय करेंगे। इसमें हुगली नदी के नीचे से होकर गुजरने का रोमांच भी शामिल होगा। ऑफिस से लेकर देश के सबसे व्यस्त दोनों स्टेशनों तक आने-जाने वाले यात्रियों तक को इस मेट्रो लाइन की वजह से काफी सुविधा होने वाली है।

More News

Read more about: howrah metro kolkata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+