भारतीय रेलवे जल्द ही कई नई रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जिन नई वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की तैयारियां भारतीय रेलवे कर रही है, उनमें हावड़ा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शामिल है। बताया जाता है कि हावड़ा से नई दिल्ली के बीच यह तीसरी प्रीमियम और लग्जरी ट्रेन होने वाली है।
अब तक इस रूट पर तेज रफ्तार ट्रेनों में राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन किया जाता था। लेकिन अब जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से नई दिल्ली की रूट पर शुरू होने वाली है।

बता दें, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के कोच का निर्माण BEML द्वारा इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। सितंबर 2024 में रेलमंत्री अश्विणी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का लोकार्पण किया था।
कितना होगा हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया? क्या होगी Timing? और कब से शुरू होने वाली है यह ट्रेन?
Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से हावड़ा के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लगभग 1449 किमी की दूरी लगभग 15 घंटों में तय करेगी। बताया जाता है कि इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से दौड़ेगी, जिसके बाद यह राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस को भी गति के मामले में मात दे देगी।
क्या होगी Timing?
बताया जाता है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 5 बजे खुलेगी जो अगले दिन सुबह 8 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी। उसी तरह से वापसी में यह ट्रेन हावड़ा जंक्शन से शाम 5 बजे नई दिल्ली के लिए खुलेगी जो अगले दिन सुबह 8 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंच जाएगी। हालांकि अभी तक इस मामले में भारतीय रेलवे का आधिकारिक रूप से पुष्टिकरण आना बाकी है।

कौन से स्टेशनों पर हो सकता है ठहराव?
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से हावड़ा के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रास्ते में जिन स्टेशनों पर रुकेगी उनमें शामिल है -
- कानपुर सेंट्रल
- प्रयागराज जंक्शन
- दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
- गया जंक्शन
- धनबाद जंक्शन
- आसनसोल जंक्शन
कितना होगा किराया?
बताया जाता है कि हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इस ट्रेन में 11 AC 3 टियर, 4 AC 2 टियर और 1 एसी फर्स्ट होगा। बताया जाता है कि नई दिल्ली से हावड़ा के बीच इस ट्रेन के AC 3 टियर का किराया लगभग ₹3000, AC 2 टियर का किराया ₹4000 और AC फर्स्ट क्लास का किराया ₹5100 हो सकता है।
हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब से शुरू होगी इस बारे में, शुरू होने की तारीख, ठहराव के स्टेशन और किराया के विषय में अभी तक भारतीय रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है।



Click it and Unblock the Notifications














