Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा स्टेशन का प्लेटफार्म No. 15 रिकॉर्ड समय में बनकर होने को है तैयार, कब तक खुलेगा?

हावड़ा स्टेशन का प्लेटफार्म No. 15 रिकॉर्ड समय में बनकर होने को है तैयार, कब तक खुलेगा?

हावड़ा स्टेशन के दो कॉम्प्लेक्स - नया और पुराना को मिलाकर 22 से ज्यादा प्लेटफार्म हैं, जो इसे देश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाती है। अब तक हावड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 15 का इस्तेमाल काफी गिने-चुने कार्यों के लिए ही किया जाता था। आपातकालिन स्थिति में रिलीफ ट्रेन, कभी रेलवे का इंस्पेशन ट्रेन तो कभी 12 कोच वाली ट्रेनों को इस प्लेटफार्म पर खड़ी किया जाता था।

लेकिन दूसरे प्लेटफार्म खाली नहीं होने के बावजूद इस प्लेटफार्म पर कभी भी दूरगामी ट्रेनों को खड़ी नहीं किया जाता था, क्योंकि हावड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 15 का आकार छोटा था।

howrah station platform 15

पिछले दिनों हावड़ा स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण दूरगामी ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया गया है, जिसकी वजह से दूसरे प्लेटफार्म पर ट्रेनों व यात्रियों का दबाव भी काफी ज्यादा बढ़ गया था। ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म नंबर 1 से 14 तक कई प्लेटफार्म पर महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किये जा रहे हैं।

इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर 15 की मरम्मत और आकार बढ़ाने की दिशा में काम करने का फैसला भारतीय रेलवे ने लिया है। बताया जाता है कि प्लेटफार्म नंबर 15 पर 12 कोच वाली ईएमयू के साथ ही 24 कोच वाली दूरगामी ट्रेनें भी रुक सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही प्लेटफार्म का आकार बढ़ाया जा रहा है।

पहले जहां हावड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 15 की लंबाई 312 मीटर थी, उसे अब बढ़ाकर 600 मीटर किया गया है। प्लेटफार्म पर कई और निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, जिसके लिए इसका आकार और 2 मीटर बढ़ाया गया है। इससे प्लेटफार्म नंबर 15 की लंबाई थोड़ी और बढ़ गयी है। प्लेटफार्म पर मौजूद शेड का आकार भी पहले के मुकाबले दोगुना किया जा रहा है, जिससे लगभग पूरा प्लेटफार्म ही शेड के नीचे आ जाएगा।

बताया जाता है कि अब तक प्लेटफार्म नंबर 15 पर दूरगामी ट्रेनों को खड़ी नहीं किया जाता था लेकिन अब परिवर्तित स्वरूप के साथ हावड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 15 पर दूरगामी ट्रेनों को भी खड़ी किया जाएगा। इससे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर खड़ी ट्रेनों को प्लेटफार्म पर आने के लिए इंतजार पहले की तुलना में काफी कम हो जाएगा।

प्लेटफार्म नंबर 15 के पुनर्विकास के साथ ही प्लेटफार्म नंबर 16 का महत्व भी बढ़ जाएगा। अब तक इस प्लेटफार्म को सलून कार के लिए उपयोग किया जाता था, लेकिन अब इस प्लेटफार्म से होकर रिलीफ ट्रेनों को चलाया जा सकेगा। इस प्लेटफार्म की लंबाई भी पहले मात्र 300 मीटर थी, जिसे बढ़ाकर अब लगभग 600 मीटर कर दिया गया है।

कब से खुलेगा प्लेटफार्म नंबर 15?

मीडिया रिपोर्ट में हावड़ा डिवीजन के जनरल मैनेजर संजीव कुमार के हवाले से बताया गया है कि इस निर्माण कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सर्वोच्य गुणवत्ता को बनाए रखते हुए ही इन दोनों प्लेटफार्म को नए तरह से सजाया और संवारा जा रहा है।

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि हावड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 15 को कब खोला जाएगा। हालांकि संभावना जतायी जा रही है कि मार्च 2025 तक नए स्वरूप में हावड़ा स्टेशन को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। भारतीय रेलवे ने भी यह लक्ष्य निर्धारित किया है।

बता दें, हावड़ा स्टेशन पर कुल 23 प्लेटफार्म हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। इनसे होकर पूरे दिन में देश के विभिन्न शहरों के लिए 10 लाख से भी अधिक यात्री आवाजाही करते हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि इस स्टेशन से होकर वर्तमान में उपनगरीय इलाकों के लिए 450 ट्रेन और 107 दूरगामी ट्रेनें चलती हैं।

More News

    Read more about: howrah railways kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+