Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज से हावड़ा स्टेशन से शुरू हो रही महिला स्पेशल बस, नहीं खाने पड़ेंगे भीड़ में धक्के

आज से हावड़ा स्टेशन से शुरू हो रही महिला स्पेशल बस, नहीं खाने पड़ेंगे भीड़ में धक्के

ऑफिस के समय में महिलाओं को अक्सर बसों में धक्के खाना और कई बार यौन उत्पीड़न का शिकार भी होना पड़ता है। लेकिन हावड़ा स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर ऑफिस तो भी जाना जरूरी होता है, इस वजह से महिलाएं कई बार इन बातों को नजरंदाज कर जाती हैं। लेकिन अब उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पश्चिम बंगाल के राज्य परिवहन विभाग की तरफ से महिलाओं के लिए हावड़ा स्टेशन से कोलकाता तक के लिए महिला स्पेशल बस सेवा शुरू की गयी है। ये बस सेवा 25 जून से ही शुरू हो गयी है।

ladies special bus howrah to kolkata

मूल रूप से उपनगरीय क्षेत्र बंडिल से काम के सिलसिले में महानगर आने वाली महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही इस विशेष बस सेवा को शुरू करने का फैसला लिया गया है। हावड़ा स्टेशन से दक्षिण कोलकाता के लिए दो महिला स्पेशल बस सेवा को शुरू किया गया है। 'Ladies Special' यह बस सेवा स्टेशन से महिलाओं को उनके कार्यस्थल तक पहुंचने में काफी सहायक सिद्ध होगी।

कंडक्टर भी होगी महिला

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा स्टेशन से कोलकाता के दक्षिणी हिस्से के लिए 2 'Ladies Special' बस सेवाओं को शुरू किया जा रहा है। इनमें से पहली बस हावड़ा स्टेशन से सुबह 9.30 बजे और दूसरी बस सुबह 10 बजे रवाना होगी।

दोनों बस ही नॉन-एसी बस होगी। बस में सवार होने वाली महिला यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए दोनों बसों में महिला कंडक्टर की नियुक्ति की जाएगी। मिली जानकारी के लिए महिला स्पेशल यह बस हावड़ा से बालीगंज के बीच चलेगी, जो मध्य और दक्षिण हावड़ा के प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए गुजरेगी।

सुनिश्चित होगा महिला यात्री ही चढ़े

महिला स्पेशल इन दोनों बसों में सिर्फ महिला यात्री ही चढ़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए दोनों बसों के सामने 'Ladies Special' को हाईलाइट किया जाएगा। हर रोज सुबह के समय पूर्व रेलवे के हावड़ा-बर्दवान लाइन और दक्षिणपूर्व रेलवे की हावड़ा-खड़गपुर लाइन पर सुबह महिला स्पेशल ट्रेन चलती है।

howrah to kolkata ladies special bus

इन दोनों ट्रेनों के साथ समय को Match कर महिला स्पेशल बसों का समय निर्धारित किया गया है। महिला बस में चढ़ते समय धक्क-मुक्की न हो इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग की तरफ से मीडिया को दिये गये बयान में कहा गया कि फिलहाल 2 बसों के साथ लेडिज स्पेशल बस सेवा की शुरुआत की जा रही है लेकिन भविष्य में इस रूट पर और भी बसों को चलाने की योजना है।

सियालदह से भी चलेगी 'Ladies Special'

परिवहन विभाग के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के मुताबिक सियालदह स्टेशन से भी खास महिलाओं के लिए 'Ladies Special' बस सेवा शुरू करने की योजना है। बताया जाता है कि साल 2013 में सबसे पहले महिला स्पेशल बस सेवा को शुरू किया गया था लेकिन उसे कुछ समय बाद बंद कर दिया गया था।

अब एक बार फिर से महिलाओं की सुविधा के लिए 'Ladies Special' बस सेवा को शुरू किया गया है। महिला यात्रियों ने भी राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए दोपहर के समय भी 'Ladies Special' बस सेवाओं को उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है।

More News

    Read more about: howrah kolkata bus
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+