Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक सीधी मेट्रो की सवारी अप्रैल के मध्य से हो सकती है शुरू! Details

हावड़ा से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक सीधी मेट्रो की सवारी अप्रैल के मध्य से हो सकती है शुरू! Details

हावड़ा से सॉल्टलेक सेक्टर 5 (ग्रीन लाइन) के बीच सीधी मेट्रो सेवा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार पिछले लंबे समय से किया जा रहा है। वर्तमान में कोलकाता के ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर में हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड और सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच मेट्रो सेवाएं 2 हिस्सों में संचालित की जाती है।

ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर के फेज 1 और फेज 2 को जोड़ने का काम तेज गति से पिछले कुछ समय से चल रहा है, जिसके पूरा होते ही यात्री मेट्रो से हावड़ा स्टेशन से सियालदह स्टेशन तक मात्र 11 मिनट में पहुंच सकेंगे। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों के हवाले से संभावना जतायी गयी है कि अप्रैल के मध्य तक ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर पर पूरी तरह से मेट्रो सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया जा सकता है।

howrah to saltlake sector 5 metro

किन्हें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

हावड़ा से सियालदह होकर सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक सीधी मेट्रो सेवाओं के शुरू होने से नित्य यात्रियों के साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों के लिए भी यह मेट्रो लाइन बेहद मददगार साबित होगी। इतना ही नहीं कोलकाता के आसपास उपनगरीय इलाकों में रहने वाले लोग, जिनका ऑफिस सॉल्टलेक के विभिन्न इलाकों में होता है, उन्हें भी इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से फायदा होगा। उपनगरीय इलाकों से लोकल ट्रेन से हावड़ा या सियालदह स्टेशनों पर उतरने के बाद मेट्रो से सीधे सॉल्टलेक तक पहुंच जाएंगे।

मार्च में भी बंद रहेगी मेट्रो सेवा

फरवरी में दो चरणों में हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड और सियालदह-सॉल्टलेक सेक्टर 5 मेट्रो कॉरिडोर तक कुल 8 दिन मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह से बंद रखा गया था। अब एक बार फिर से मार्च में भी ग्रीन लाइन कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाओं को बंद रखा जाएगा।

इस बारे में कोलकाता मेट्रो प्रबंधन की ओर से अपने आधिकारिक X हैंडल पर भी जानकारी साझा कर दी है। इस पोस्ट के मुताबिक 8 (शनिवार) और 9 (रविवार) मार्च 2025 को ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर के फेज 1 और 2 पर मेट्रो सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। साथ ही 7 (शुक्रवार) और 10 (सोमवार) मार्च को भी मेट्रो सेवाओं के समय में थोड़ा परिवर्तन किया जाने वाला है।

7 मार्च -

  • ग्रीन लाइन 1 (सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5) पर आखिरी मेट्रो शाम 7.03 बजे खुलेगी। सॉल्टलेक सेक्टर 5 से सियालदह के लिए आखिरी मेट्रो शाम 7.05 बजे खुलेगी।
  • ग्रीन लाइन 2 (एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान) के लिए आखिरी मेट्रो शाम 7 बजे खुलेगी।

10 मार्च -

  • ग्रीन लाइन 1 (सॉल्टलेक सेक्टर 5 से सियालदह) से पहली मेट्रो सुबह 8.05 बजे खुलेगी। सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के लिए पहली मेट्रो सुबह 8.15 बजे खुलेगी।
  • ग्रीन लाइन 2 (एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान) के लिए पहली मेट्रो सुबह 8 बजे खुलेगी।

अप्रैल के मध्य से शुरू हो सकती है पूरी मेट्रो सेवा

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक मेट्रो सेवाओं को शुरू करने के लिए सिग्नल व्यवस्था में पूरी तरह से परिवर्तन की जरूरत है। इसके लिए ही मेट्रो सेवाओं को बंद किया जा रहा है। हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 16.6 किमी है, जिस कॉरिडोर में सुरंग में मेट्रो लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है और ट्रायल रन भी किया जा रहा है।

कोलकाता मेट्रो के इंजीनियरों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संभव है कि मार्च में ही CRS के अधिकारी लाइन की जांच करने के लिए आ सकते हैं। अगर सुरक्षा जांच में सब कुछ ठीक रहा तो संभव है बंगाली नववर्ष (पोएला बैशाख) के समय यानी 15 अप्रैल से हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक अविभक्त मेट्रो सेवा का लाभ यात्री उठा सकेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 से 2023 तक ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर की जो भूमिगत लाइन बऊबाजार के नीचे से गुजरी है, उसमें दुर्गा पितुरी लेन, सैकरापाड़ा लेन, गौरी दे लेन में मिट्टी धंसने की समस्या उत्पन्न हुई थी। इस वजह से 70 से ज्यादा घरों में दरार आ गयी थी और रातोंरात स्थानीय निवासियों को बेघर होना पड़ा था।

उस समय यह भी आशंका पैदा हुई थी, कि यहां भूमिगत मेट्रो लाइन बिछायी जा सकेगी अथवा नहीं। आखिरकार पुरानी यादों को पीछे छोड़ते हुए हावड़ा मेट्रो ने देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा होने का कीर्तिमान गढ़ा और अब दो हिस्सों में संचालित हो रही मेट्रो सेवा जल्द ही जुड़ने वाली है।

More News

    Read more about: howrah kolkata metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+