Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर, GHMC से मिली मंजूरी : क्या होगा रूट और कब पूरा होगा निर्माण?

हैदराबाद में बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर, GHMC से मिली मंजूरी : क्या होगा रूट और कब पूरा होगा निर्माण?

देश के कई शहर इन दिनों भारी ट्रैफिक और उससे होने वाली जाम की समस्या से जुझ रहा है। दिल्ली, बेंगलुरु, गुड़गांव के अलावा जो शहर ट्रैफिक बदहाल स्थिति के कारण लोगों की परेशानी का सबब बन चुका है, उनमें हैदराबाद भी शामिल है। हैदराबाद में सड़कों का पतला होना और उनको चौड़ा करने की जगह का अभाव ट्रैफिक जाम होने का मुख्य कारण है।

इस वजह से सड़कों को चौड़ा बनाने के साथ-साथ हैदराबाद में फ्लाईओवर बनाने की ओर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में 4 नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

hyderabad new 4 flyover

कहां बनेंगे फ्लाईओवर?

Indiatvnews की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में एली नगर और आरामगढ़ के बीच इनर रिंग रोड (IRR) पर इन चारों फ्लाईओवर को बनाने का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) ने इन चारों फ्लाईओवर के लिए मंजूरी भी दे दी है। बताया जाता है कि इन चारों फ्लाईओवर को 6 लेन का बनाया जाएगा।

इससे पहले ही GHMC ने हैदराबाद में मदीनागुडा के पास 1.6 किमी लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने का भी फैसला लिया है, जिससे होकर मेट्रो की लाइन भी गुजरने वाली है। इसके अलावा फ्लाईओवर पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी रास्ता बनाया जाएगा।

कौन से इलाकों को जोड़ेंगे 4 नए फ्लाईओवर?

मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना सरकार ने इन चारों फ्लाईओवर को बनाने के लिए लगभग ₹955 करोड़ का अनुदान मंजूर किया है। बताया जाता है कि इन चारों फ्लाईओवर के बन जाने के बाद ये 36.8 किमी लंबे मेट्रो रेल लाइन, जो नागोल से एलबी नगर तक जाती है, से जुड़ जाएगा। रास्ते में यह कई महत्वपूर्ण इलाकों से होकर गुजरेगा जिसमें चंद्रयानगट्टा, आरामगढ़ चौरास्ता, शम्शाबादा और इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है।

hyderabad flyover

कहां-कहां बनेंगे चारों फ्लाईओवर?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये चारों फ्लाईओवर हैदराबाद के उन इलाकों में बनाया जाएगा, जहां ट्रैफिक की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है।

  • पहला फ्लाईओवर टीकेआर कॉलेज इंटरसेक्शन से मंदमल्लम्मा जंक्शन तक बनेगा, जो गायत्री नगर से होकर गुजरेगा।
  • दूसरा फ्लाईओवर उमर होटल से सोएब होटल तक बनेगा जो मेट्रो फंक्शन हॉल से होकर गुजरेगा।
  • तीसरा बंदलागुडा से एर्राकुंता चौराहा जंक्शन तक बनाया जाएगा।
  • चौथा फ्लाईओवर मैलर्देवपल्ली से कटेदान जंक्शन तक बनेगा जो शम्शाबाद रोड से होकर निकलेगा।

दावा किया जाता है कि एक बार इन चारों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है तो हैदराबाद का ट्रैफिक पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर हो जाएगी। सड़कों पर जाम कम हो जाएगा, जिससे ट्रैफिक का बहाव भी तेज होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार GHMC जल्द से जल्द इन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करना चाहती है।

हालांकि इनका निर्माण पूरा होने की समय सीमा अभी तक तय नहीं की गयी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि हैदराबाद की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण जल्द ही संपन्न कर लिया जाएगा।

More News

    Read more about: hyderabad travel traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+