Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में बनेंगे 6 नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेल और फिटनेस प्रेमियों की बल्ले-बल्ले! जानिए कहां-कहां?

हैदराबाद में बनेंगे 6 नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेल और फिटनेस प्रेमियों की बल्ले-बल्ले! जानिए कहां-कहां?

अगर आप को फिट रहना पसंद है और इसके लिए आप जॉगिंग, विभिन्न तरह के खेलों और एक्टिविटी में शामिल होना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) ने पूरे हैदराबाद शहर में 6 नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Sports Complex) बनाने का फैसला लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सभी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स उन सभी सुविधाओं से लैस होंगे, जो किसी भी फिटनेस प्रेमी या खेलों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकें। फ्लाईओवर के नीचे की खाली जगहों का इस्तेमाल करते हुए कुछ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को वहां बनाने का फैसला लिया गया है।

hyderabad sports complex

क्या-क्या होगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खास?

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार GHMC ने हैदराबाद में 6 नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का फैसला लिया है। इन सभी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को फिटनेस पसंद करने वाले लोगों के साथ-साथ उन लोगों को ध्यान में रखकर भी तैयार किया जाएगा जिन्हें आउटडोर खेलों में गहरी दिलचस्पी है।

इस वजह से ही सभी प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, टेनिस, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के लिए कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही क्रिकेट नेट, जिम, जॉगिंग और साइक्लिंग के लिए ट्रैक और स्विमिंग पुल को भी इन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का हिस्सा बनाया जाएगा। कहा जा सकता है कि इन सभी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हर खेल और फिटनेस पसंद करने वाले व्यक्ति के लिए कुछ न कुछ जरूर होगा।

{embed-poll}

कहां-कहां बनेंगे नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में कई जगहों पर फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगहों का सही इस्तेमाल करते हुए GHMC ने वहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि शैकपेट, नल्लगंदला, JNTU-H, हाई-टेक सिटी और बालानगर फ्लाईओवर के नीचे भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का फैसला लिया है, जहां जॉगिंग और साइक्लिंग ट्रैक होंगे।

नल्लगंदला फ्लाईओवर के नीचे जो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा वहां पिक्लबॉल कोर्ट भी बनाने की योजना है। वहीं मीरपेट के कप्रा सर्किल में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है, जिसके लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।

gym at hyderabad

वर्तमान में GHMC के अधिकार क्षेत्र में 12 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हैं जहां निम्न इनडोर व आउटडोर खेलों और गतिविधियों की पूरी व्यवस्था है -

  • क्रिकेट
  • बास्केटबॉल
  • हॉकी
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • टेबल टेनिस
  • बॉक्सिंग
  • स्केटिंग
  • जिमनैस्टिक्स
  • फिटनेस के सामान
  • मेडिटेशन की व्यवस्था
  • योगाभ्यास की जगह

GHMC के खैरताबाद जोनल कमिश्नर अनुराग जयंती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम कुछ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मरम्मत करने की योजना भी बना रहे हैं, जिनमें अमीरपेट, सनथनगर, शैकपेट आदि शामिल हैं। पिछले दिनों ही बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए सनथनगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक नया बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है।

More News

    Read more about: hyderabad telangana
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+