Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में मेट्रो का होगा फ्यूचर सिटी तक विस्तार, मुख्यमंत्री रेड्डी का प्रस्ताव - DPR तैयार करने का निर्देश

हैदराबाद में मेट्रो का होगा फ्यूचर सिटी तक विस्तार, मुख्यमंत्री रेड्डी का प्रस्ताव - DPR तैयार करने का निर्देश

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में मेट्रो सेवाओं के विस्तार की योजना बनायी है। इसी क्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल (RGI) एयरपोर्ट से फ्यूचर सिटी में मौजूद यंग इंडिया स्कील डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी तक मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का प्रस्ताव दिया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस बाबत प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के साथ ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश दिये हैं। बताया जाता है कि मेट्रो नेटवर्क का यह विस्तार करीब 40 किमी लंबा होने वाला है।

hyderabad metro

Telangana Today की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार लगभग 30,000 एकड़ के क्षेत्र में हैदराबाद के पास फ्यूचर सिटी को विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। भविष्य में इस क्षेत्र तक यातायात सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यहां तक मेट्रो के विस्तार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ही मुख्यमंत्री ने मीरखांपेट तक मेट्रो का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया है।

अपने बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेट्रो परियोजना का DPR तैयार कर इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पिछले शुक्रवार को मेट्रो नेटवर्क के इस विस्तार को लेकर एक रिव्यू बैठक भी बुलायी थी।

इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे फेज के प्रस्तावों के विकास के संबंध में जानकारी हासिल की। मेट्रो रेल की तरफ से मुख्यमंत्री को बताया गया कि मेट्रो प्रबंधन ने दिल्ली में संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की ताकी मेट्रो परियोजनाओं को केंद्र सरकार की जल्द से जल्द मंजूरी मिल सकें। हैदराबाद मेट्रो रेल के दूसरे चरण के तहत मेट्रो नेटवर्क के 76.4 किमी लंबे जिन नए कॉरिडोर का प्रस्ताव दिया गया है उनमें शामिल है -

  • नागोल से शम्शाबाद एयरपोर्ट (36.8 किमी)
  • रायदुर्गम से कोकापेट नियोपॉलीस (11.6 किमी)
  • एमजीबीएस-चंद्रयानगट्टा (7.5 किमी)
  • मियापुर-पटनचेरु (13.4 किमी)
  • एलबी नगर-हयात नगर (7.1 किमी)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हैदराबाद मेट्रो के इन सभी नए कॉरिडोर को बनाने की लागत करीब ₹24,269 करोड़ होगी। बताया जाता है कि केंद्र और राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव रखा है, जिसके लिए फंड भी समान रूप से विभाजित किए जाएंगे। हैदराबाद एयरपोर्ट से फ्यूचर सिटी तक बनने वाले मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ-साथ फ्यूचर सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी भी भागीदार होने वाली है।

More News

    Read more about: hyderabad metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+