Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में मात्र ₹20 अतिरिक्त में मिलेगा मेट्रो डीलक्स बसों में सफर करने का मौका

हैदराबाद में मात्र ₹20 अतिरिक्त में मिलेगा मेट्रो डीलक्स बसों में सफर करने का मौका

तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (TGSRTC) की बसों से हैदराबाद में यात्रा करने वाले यात्रियों के खुशखबरी। TGSRTC ने अपने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे आपका सफर और भी आरामदायक हो जाएगा। इस नई सुविधा से यात्रियों को डीलक्स बसों में काफी कम किराए में यात्रा करने का मौका मिलने वाला है। TGSRTC ने हाल ही में 'मेट्रो कॉम्बी टिकट' सुविधा की शुरुआत की है।

इस बारे में मीडिया रिपोर्ट में ग्रेटर हैदराबाद क्षेत्र के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस पहल को मुख्य तौर पर यात्रियों को बिना किसी परेशानी के यात्रा में सुविधा प्रदान करने के लिए ही शुरू किया गया है।

hyderabad charminar night view

TGSRTC की 'मेट्रो कॉम्बी टिकट' सुविधा की कीमत मात्र 20 रुपये प्रति यात्रा है। इस टिकट के साथ, जनरल बस टिकट (GBT) मेट्रो एक्सप्रेस और साधारण मासिक बस पास धारक अब हैदराबाद क्षेत्र में मेट्रो डीलक्स बसों में भी यात्रा कर सकेंगे। Telangana Today की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को निर्बाध और परेशानी मुक्त यात्रा प्रदान करना है। इस सुविधा से मौजूदा मासिक पास धारकों को अपग्रेडेड यात्रा विकल्प मिलेगा, जिससे वे मामूली अतिरिक्त लागत पर अधिक आराम का आनंद ले सकेंगे।

कैसे मिलेगा कॉम्बी टिकट?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कॉम्बी टिकट बस कंडक्टरों द्वारा जारी किया जाएगा, जिसके लिए यात्री को बस कंडक्टर से संपर्क कर उनसे इसे जारी करने का अनुरोध करना होगा। यह केवल उस विशेष यात्रा के लिए मान्य होगा। यानी हर नई यात्रा के लिए आपको नया कॉम्बी टिकट लेना होगा।

यात्रियों का बदलेगा अनुभव

अब तक, अगर आपके पास साधारण या मेट्रो एक्सप्रेस बस पास होता था, तो आपको मेट्रो डीलक्स बसों में यात्रा करने के लिए पूरा किराया देना पड़ता था। लेकिन अब, आप सिर्फ 20 रुपये अतिरिक्त देकर इन आरामदायक बसों में सफर कर सकते हैं।

बताया जाता है कि मेट्रो डीलक्स बसें आरामदायक सीटें, बेहतर एयर-कंडीशनिंग और अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करती हैं। ये बसें आमतौर पर साधारण और मेट्रो एक्सप्रेस बसों की तुलना में अधिक किराया लेती हैं, लेकिन अब आप कम कीमत पर भी इनका आनंद ले सकते हैं।

अगर आप हैदराबाद में TGSRTC बसों से यात्रा करते हैं, तो यह नई सुविधा आपके लिए बड़े ही काम की साबित हो सकती है। सिर्फ 20 रुपये अतिरिक्त देकर, आप अब मेट्रो डीलक्स बसों की आरामदायक सेवाओं का आनंद ले सकते हैं। तो अगली बार जब आप बस में यात्रा करें, तो कंडक्टर से मेट्रो कॉम्बी टिकट के बारे में जरूर पूछें!

More News

    Read more about: hyderabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+