Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में मुसी नदी के किनारे Link Road निर्माण का काम लगभग पूरा, किन्हें मिलेगा फायदा!

हैदराबाद में मुसी नदी के किनारे Link Road निर्माण का काम लगभग पूरा, किन्हें मिलेगा फायदा!

हैदराबाद में मुसी नदी के किनारे बन रहे नए लिंक रोड (Link Road) का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इस लिंक रोड को आम ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस लिंक रोड के खुल जाने से रोजाना सफर करने वाले हजारों की संख्या में लोगों को काफी सुविधा होने वाली है।

हैदराबाद पिछले लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जुझ रहा है, जिनसे निपटने के लिए GHMC लगातार कोशिशें कर रही है।

hyderabad link road along musi river

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस परियोजना को हैदराबाद रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HRDCL) और ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) साथ मिलकर पूरा कर रही है। परियोजना में 3 किमी लंबी 3 लेन सड़क का निर्माण HRDCL और 2 किमी लंबी 2 लेन सड़क का निर्माण GHMC कर रही है। GHMC के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि मात्र 0.5 किमी लंबी सड़क को चौड़ा बनाने का काम ही शेष रह गया है जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है।

ट्रैफिक के लिए कब से खुलेगी?

मुसी नदी के किनारे बन रहे लिंक रोड को लेकर स्थानीय लोगों में खूब उत्साह देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लिंक रोड के शुरू होने से उनकी यात्रा परेशानीमुक्त तो होगी, साथ में काफी समय भी बचेगा। इस लिंक रोड के शुरू हो जाने से मेन रोड पर और श्री रामणा थिएटर के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से उन्हें राहत मिल जाएगा।

पर कब से शुरू होगा मुसी नदी के किनारे बन रहा लिंक रोड? मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुसी नदी के किनारे बन रहा यह लिंक रोड अगस्त महीने से ही आम नागरिकों के ट्रैफिक के लिए खोल दिया जा सकता है।

link road along musi river hyderabad

किन इलाके के लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

हैदराबाद में मुसी नदी के किनारे बन रहा लिंक रोड अंबरपेट (Amberpet) में अली कैफे के पास से शुरू होकर उप्पल (Uppal) तक जाता है। अंबरपेट से उप्पल के बीच की दूरी लगभग 8 किमी की है। लेकिन इस लिंक रोड के बन जाने से यह दूरी लगभग 3.5 किमी तक घट जाएगी।

लिंक रोड के खुल जाने से मूसारामबाग-मालकपेट की ओर से उप्पल और रामंतपुर तथा दूसरी ओर के क्षेत्रों की ओर जाने वाले हजारों लोगों को फायदा पहुंचाएंगी। उन्हें सड़क जाम की परेशानी से मुक्ति दिलाएगी जिससे उनका काफी समय भी बचेगा।

डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए मूलरामबाग आरटीओ में कार्यरत एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि वर्तमान में हम उप्पल तक जाने के लिए अंबरपेट क्रॉसिंग श्री रमणा थिएटर मेन रोड का इस्तेमाल करते हैं, जहां हर समय भीड़भाड़ लगी रहती है। इस कारण से ट्रैफिक भी यहां रेंगती रहती है लेकिन नये लिंक रोड के बन जाने से लोगों को न सिर्फ धीमी ट्रैफिक से राहत मिलेगी बल्कि यह उनका काफी समय भी बचाएगी।

More News

    Read more about: hyderabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+