Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »घाटे में चल रही है हैदराबाद मेट्रो, बढ़ाया जा सकता है किराया!

घाटे में चल रही है हैदराबाद मेट्रो, बढ़ाया जा सकता है किराया!

घाटे में चल रही है हैदराबाद मेट्रो, इसलिए बढ़ाया जा सकता है किराया। मीडिया रिपोर्ट में कुछ ऐसा ही दावा किया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि वर्तमान में L&T मेट्रो रेल हैदराबाद करीब ₹6500 से ज्यादा के घाटे में चल रही है। काफी कोशिशों के बावजूद मेट्रो को घाटे से उभारा नहीं जा सका है। इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि अब हैदराबाद मेट्रो का किराया बढ़ाया जा सकता है।

घाटे में चलने की वजह से दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद मेट्रो वर्तमान में एक नॉन-परफॉर्मिंग एसेट बन गयी है, जिसे अब किसी भी तरीके से घाटे से उभारने का प्रयास मेट्रो रेल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है।

hyderabad metro

Times of India की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हैदराबाद मेट्रो को घाटे से निकालने के लिए और आय बढ़ाने की कई तरह से कोशिशें तो की गयी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वर्तमान में हैदराबाद मेट्रो का न्यूनतम किराया ₹10 है, जो 2 किमी की दूरी तक के लिए लिया जाता है।

वहीं 26 किमी की दूरी तय करने पर अधिकतम ₹26 किराया वसूला जाता है। हैदराबाद मेट्रो में किराए का निर्धारण वर्ष 2017 में ही किया गया था। बताया जाता है कि अगर हैदराबाद मेट्रो के तीनों कॉरिडोर में किराया बढ़ाया जाता है तो इसका असर लगभग 5 लाख दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट में L&TMRHL के हवाले से बताया गया है कि विभिन्न प्रमुख शहरों में साल 2017 से अब तक किराया काफी ज्यादा बढ़ाया जा चुका है। दिल्ली मेट्रो में भी 2017 के बाद किराया बढ़ाया जा चुका है और बेंगलुरु मेट्रो का किराया साल 2017 की तुलना में करीब 44% बढ़ गया है।

बताया जाता है कि मेट्रो प्रबंधन की तरफ से लगातार किराए को बिना बढ़ाए दूसरे तरीकों से आय को बढ़ाने और हैदराबाद मेट्रो को घाटे से बाहर निकालने की कोशिश तो की गयी लेकिन कोई भी उपाय कारगर साबित नहीं हो सका। इस वजह से आखिरी उपाय के तौर पर अब किराए को बढ़ाने के बारे में सोचा जा रहा है।

More News

Read more about: hyderabad metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+