Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद मेट्रो फेज 2 : एलबी नगर और हयातनगर के बीच 6 नए स्टेशन बनाने का प्रस्ताव, कौन-कौन?

हैदराबाद मेट्रो फेज 2 : एलबी नगर और हयातनगर के बीच 6 नए स्टेशन बनाने का प्रस्ताव, कौन-कौन?

हैदराबाद में मेट्रो के फेज 2 का विस्तार एलबी नगर और हयातनगर के बीच किया जाएगा है। अब हैदराबाद मेट्रो के इस लाइन के लिए 6 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस बात की जानकारी हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (HMRL) के आधिकारिक X हैंडल पर किये गये एक पोस्ट के माध्यम से मिली। HMRL के पोस्ट में सभी 6 स्टेशनों के लोकेशन और उनके नाम की भी जानकारी मिली है।

HMRL की ओर से दावा किया गया है कि हयातनगर तक मेट्रो के विस्तार से निश्चित रूप से दैनिक यात्रियों को आवाजाही करने में काफी मदद मिलेगी। एलबी नगर से हयातनगर तक मेट्रो सेवाएं शुरू होने के बाद रूट पर मेट्रो का विस्तार करीब 50 किमी तक हो जाएगा, जो पटनचेरु को सीधे हयानगर से जोड़ेगी।

hyderabad metro phase 2 list of 6 stations

रविवार को किये गये HMRL के आधिकारिक X हैंडल पर किये गये पोस्ट में बताया गया है कि एलबी नगर से हयातनगर के बीच 7.1 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर 8 का प्रस्ताव दिया गया है। इस कॉरिडोर में 6 स्टेशन बनाए जाएंगे। अभी इन सभी स्टेशनों के संभावित लोकेशन और नाम की जानकारी भी दे दी गयी है लेकिन संभावना है कि इनके नाम व लोकेशन में आवश्यकता के आधार पर कुछ परिवर्तन भी किया जाए।

कौन-कौन से होंगे 6 स्टेशन

  • चिंतलकुंता
  • वनस्थलीपुरम
  • ऑटोनगर
  • लेक्चरर्स कॉलोनी
  • आरटीसी कॉलोनी
  • हयात नगर

इसके साथ ही HMRL ने अपने पोस्ट में यह भी कहा है कि पटनचेरु से हयातनगर के बीच मेट्रो के विस्तार से निश्चित रूप से शहर के उत्तर-पश्चिम दिशा और दक्षिण-पूर्व दिशा में यातायात संपर्क बढ़ाने में काफी सुविधा होगी। इस पोस्ट में आगे लिखा गया है कि मियापुर से पटनचेरु (13.4 किमी) और मियापुर से एलबी नगर तक कॉरिडोर 1 (29 किमी) पर यात्री सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

अब हयानगर की ओर इस कॉरिडोर का विस्तार हैदराबाद वासियों को उत्तर-पश्चिम दिशा से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर करीब 50 किमी तक यातायात संपर्क को बढ़ावा देगा। इस विस्तार के बाद पटनचेरु से हयातनगर तक मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध होंगी।

More News

    Read more about: hyderabad metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+