Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद मेट्रो में फेज 2 के इस कॉरिडोर पर लग गया Hold, जानिए क्यों और कौन सा?

हैदराबाद मेट्रो में फेज 2 के इस कॉरिडोर पर लग गया Hold, जानिए क्यों और कौन सा?

हाल ही में हैदराबाद मेट्रो के दूसरे फेज की घोषणा हुई जिसमें मेट्रो के नेटवर्क में 5 कॉरिडोर को जोड़ने के बारे में बताया गया था। 5 कॉरिडोर में मेट्रो का विस्तार 116.4 किमी लंबा स्ट्रेच बनाने की घोषणा की गयी थी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट में हैदाबाद मेट्रो के अधिकारियों के हवाले से बताया जा रहा है कि हैदराबाद मेट्रो का फेज 116.4 किमी लंबा नहीं बल्कि 76.4 किमी लंबा ही होने वाला है।

हैदराबाद मेट्रो का फेज 2 दो हिस्सों में बनने वाला था। इसके पार्ट में 5 और पार्ट 2 में 1 कॉरिडोर होने वाला था जिसपर फिलहाल HOLD लगा दिया गया है। पर ऐसा क्यों किया गया? हैदराबाद मेट्रो के फेज में कौन सा कॉरिडोर अभी नहीं बनेगा?

hyderabad metro phase 2 corridor hold

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआत में हैदराबाद मेट्रो का फेज 2 लगभग 116.4 किमी लंबा और 6 कॉरिडोर में बनाने की घोषणा की गयी थी। लेकिन हाल ही में हैदराबाद मेट्रो के अधिकारियों ने इस बात की घोषणा की है कि फिलहाल हैदराबाद मेट्रो के फेज 2 में 76.4 किमी लंबे नेटवर्क पर ही ध्यान केंद्रित किया जाएगा और इसके 40 किमी लंबे 1 कॉरिडोर को फिलहाल Hold पर रखा जाएगा। बता दें, संभावना जतायी गयी है कि मेट्रो फेज 2 के बन जाने के बाद इससे होकर हर दिन करीब 8 लाख यात्री अपने-अपने गंतव्यों के लिए यात्रा करेंगे।

कौन से कॉरिडोर पर लगाया गया Hold और क्यों?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल हैदराबाद मेट्रो के फेज 2 के 6 कॉरिडोर में से जिस कॉरिडोर पर Hold लगाया गया है, वह है फोर्थ सिटी कॉरिडोर (Forth city corridor)। यह हैदराबाद मेट्रो के फेज 2 के दूसरे पार्ट का हिस्सा था। मीडिया रिपोर्ट में हैदराबाद एयरपोर्ट मेट्रो लिमिटेड (HAML) के मैनेजिंग डायरेक्टर एनवीएस रेड्डी के हवाले से बताया गया कि फोर्थ सिटी अभी एक नया इलाका है।

इसलिए सरकार की सिफारिश के आधार पर हम अभी सिर्फ उन 5 कॉरिडोर पर अपना ध्यान केंद्रीत करना चाहते हैं, जहां तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं और परिवहन के नए साधनों की जरूरत भी। रेड्डी ने आगे कहा कि इन सभी कॉरिडोर का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुका है और हम जनवरी 2025 में इसकी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

hyderabad fourth city corridor

मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद मेट्रो के दूसरे फेज का काम सबसे पहले ओल्ड सिटी कॉरिडोर (7.5 किमी) के विस्तार के साथ शुरू होगा। इस कॉरिडोर को MBGS से चंद्रयानगट्टा तक विस्तृत किया जाएगा। बताया जाता है कि इस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण की विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए जिन इमारतों व संरचनाओं को तोड़ने की जरूरत होगी, वह काम दिसंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इस साल के अंत यानी दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शिफ्टिंग का काम भी शुरू होगा।

बनेगा हैदराबाद का पहला डबल डेकर फ्लाइओवर

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फेज 2 में हैदराबाद का पहला डबल-डेकर फ्लाइओवर बनाया जाएगा। यह 1.6 किमी लंबा स्ट्रेच होगा, जो मेट्रो और फ्लाइओवर को मदिनागुडा में जोड़ेगा। बताया जाता है कि मेट्रो प्रबंधन की तरफ से NHAI को फ्लाइओवर का निर्माण कार्या कुछ समय के लिए बंद रखने की अपील की गयी है, ताकि मेट्रो का काम भी साथ-साथ में हो सके। इसके साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से एलबी नगर से हयातनगर के बीच 6 फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा। इसलिए मेट्रो का निर्माण बाएं सर्विस लेन पर किया जाएगा।

More News

Read more about: hyderabad metro travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+