Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद मेट्रो लॉन्च करने वाला है 'Tutem' ऐप, जानिए कैसे सुनिश्चित होगी इससे महिलाओं की सुरक्षा?

हैदराबाद मेट्रो लॉन्च करने वाला है 'Tutem' ऐप, जानिए कैसे सुनिश्चित होगी इससे महिलाओं की सुरक्षा?

हैदराबाद मेट्रो प्रबंधन जल्द ही एक नया सुरक्षा ऐप 'Tutem' को लॉन्च करने वाला है। यह नया ऐप खासतौर पर महिलाओं के लिए होगा, जो मेट्रो से आवाजाही करती हैं। हाल ही में इस बात की घोषणा हैदराबाद मेट्रो रेल (HMR) के मैनेजिंग डायरेक्टर N.V.S. रेड्डी ने की।

पिछले दिनों BITS पिलानी-हैदराबाद परिसर में आयोजित एक वर्कशॉप के दौरान रेड्डी ने कहा कि सड़कों पर ट्रैफिक जाम आदि समस्याओं से राहत पाने का एकमात्र उपाय परिवहन के सार्वजनिक साधनों का विकास और विस्तार ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा कि 'Tutem' ऐप महिला यात्रियों को सुरक्षित तरीके से अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा।

hyderabad metro new app

The Hindu की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, हैदराबाद मेट्रो जल्द ही टेक्नोलॉजिज फॉर अर्बन ट्रांजिट टू एन्हैंस मोबिलिटी एंड सेफ एक्सेसबिलिटी (Tutem) को विशेष रूप से महिलाओं के लिए लॉन्च करने वाली है। बताया जाता है कि इस ऐप को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के निर्देश पर एशियन डेवलपमेंट बैंक ने BITS पिलानी-हैदराबाद, हैदराबाद पुलिस, IIT खडगपुर और HMR ने एक साथ मिलकर संयुक्त रूप से तैयार किया है।

कैसे काम करता है यह ऐप?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'Tutem' ऐप में दो तरह के ऐप होंगे, ड्राइवर ऐप और यूजर ऐप जो खासतौर पर महिलाओं को सफर के दौरान सुरक्षा प्रदान करने में मददगार साबित होंगे। महिलाएं अधिकांश यात्रा मेट्रो से करती हैं, लेकिन मेट्रो से बाहर निकलने के बाद भी कई बार विभिन्न परेशानियों में फंस जाती है।

ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ही इस ऐप में मेट्रो सफर से पहले और बाद वाले सफर, जैसे पैदल चलना, दो पहिया वाहन, कार, बस या ऑटो रिक्शा से सफर आदि को भी शामिल किया गया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि 'Tutem' ऐप को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि घर से बाहर महिलाओं को हर परिस्थिति में मदद मिल सकें।

कैसे मिलेगी मदद?

अगर यात्रा के दौरान कोई महिला किसी परेशानी में फंस जाती है, तो ऐप में ऐसी सुविधा दी गयी है कि वे तुरंत पुलिस कंट्रोल सेंटर से संपर्क कर सकें। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से भी संपर्क करने की व्यवस्था इस ऐप में रहेगी। BITS पिलानी-हैदराबाद के उपाचार्य वी. राम गोपाल राव ने बताया कि 'Tutem' ऐप में कई ऐसी सुविधाएं दी गयी हैं जिसकी वजह से महिलाओं को देर रात को भी सुरक्षा प्रदान करना ज्यादा आसान हो जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले लगभग 7 सालों से हैदराबाद मेट्रो का संचालन किया जा रहा है जिससे होकर प्रतिदिन लगभग 5 लाख यात्री सफर करते हैं।

More News

    Read more about: hyderabad metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+