Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में बनेंगे दो नए फ्लाईओवर और एक अंडरपास का दिया गया प्रस्ताव, जानिए कहां?

हैदराबाद में बनेंगे दो नए फ्लाईओवर और एक अंडरपास का दिया गया प्रस्ताव, जानिए कहां?

पतले रास्ते, अतिक्रमण और दिन-प्रतिदिन बढ़ता ट्रैफिक का घनत्व। हैदराबाद (Hyderabad) पिछले लंबे समय से इन सभी परेशानियों से जुझ रहा है। हैदराबाद में ट्रैफिक की परेशानी को कम करने के लिए और स्थानीय निवासियों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए 2 नए फ्लाईओवर (Flyover) का प्रस्ताव दिया गया है।

साथ ही एक नया अंडरपास (Underpass) बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है, ताकि न तो गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़े और न ही लोगों की ट्रैफिक जाम की समस्या से दो-चार होना पड़े।

hyderabad flyover

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दोनों फ्लाईओवर और प्रस्तावित अंडरपास को बनाने की योजना हैदराबाद के कुकटपल्ली (Kukatpally) में है। Munsifdaily की मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों को अगर सच मानें तो तेलंगाना की राज्य सरकार ने दोनों नए फ्लाईओवर को मंजूरी भी दे दी है, ताकि कुकटपल्ली में होने वाले भारी ट्रैफिक जाम की समस्या को कम किया जा सकें।

बताया जाता है कि इन दोनों फ्लाईओवरों के लिए फंड भी आवंटित कर दिया गया है और भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द से जल्द इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि इस इलाके से होकर आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को राहत मिल सकें।

कहां से कहां तक बनेगा फ्लाईओवर?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां जिन दोनों फ्लाईओवर का निर्माण करने को मंजूरी दी गयी है उनमें शामिल है
1. मूसापेट-कुकटपल्ली फ्लाईओवर
2. बालानगर-मूसापेट मेट्रो फ्लाईओवर

क्या होंगे दोनों फ्लाईओवर के रूट?

मूसापेट-कुकटपल्ली फ्लाईओवर अशोक वन मॉल से कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन तक बनेगा जो रंगधामुनी चेरुवु रोड (IDL) को पार कर आगे बढ़ेगा। बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर के बनने से हाई-टेक सिटी और ब्रिज के नीचे से गुजरने वाले IDL रोड पर बॉटलनेक ट्रैफिक को बड़ी राहत मिलेगी।

बालानगर से मूसापेट मेट्रो फ्लाईओवर को बालानगर से मूसापेट मेट्रो स्टेशन के बीच बनाया जाएगा, जो कुकटपल्ली Y-जंक्शन से होकर गुजरेगी। इस फ्लाईओवर के बनने से Y-जंक्शन के ग्रीडलॉक पर ट्रैफिक को आसान बना देगा, जहां तीन तरफ से ट्रैफिक आकर एक जगह जमा होता है।

कितनी लागत?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह परियोजना हैदराबाद सिटी इनोवेटिव एंड ट्रांसफॉर्मेटीव इंफ्रास्ट्रक्चर (H-CITI) प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें ₹5,942 करोड़ की लागत वाली 38 परियोजनाएं शामिल हैं। The Hindu की मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि इन दोनों फ्लाईओवर के लिए लगभग ₹180 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है।

कहां बनेगा प्रस्तावित अंडरपास?

The Hindu की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार द ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) ने कुकटपल्ली Y-जंक्शन पर 2 फ्लाईओवर के साथ ही एक अंडरपास बनाने का भी प्रस्ताव रखा है। यह अंडरपास बालानगर से कुकटपल्ली मेन रोड पर मेट्रो के बीच बनाने का प्रस्ताव दिया गया था।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास की हमेशा जरूरत होगी ताकि फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ आने-जाने वाले ट्रैफिक में टकराव न हो। इसलिए हम इसे योजना में शामिल कर रहे हैं।

More News

    Read more about: hyderabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+